GT VS RCB IPL Final 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) को कल यानि की 31 मई को नया चैंपियन मिल जाएगा। गुजरात और बेंगलुरु के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल खिताबी मुकाबला बेहद ब्लॉकबस्टर होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमों के पास 1-1 आईपीएल ट्रॉफी है और दोनों को अपने दूसरे टाइटल का बेसब्री से इंतजार है।
क्वालिफायर-1 जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी, और अब क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से धूल चटाकर गुजरात टाइटंस (GT) ने भी फाइनल का टिकट कटा लिया है।
GT VS RCB IPL Final 2026: गिल और सुदर्शन के तूफान में उड़ा राजस्थान
गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाने के पीछे कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की ऐतिहासिक बल्लेबाजी रही। क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 215 रनों के पहाड़ जैसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए, गुजरात के इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की तूफानी साझेदारी की। शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ा, जिसके दम पर गुजरात ने 8 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
GT VS RCB IPL Final 2026: रजत पाटीदार बनाम शुभमन गिल: कप्तानों की प्रतिष्ठा दांव पर
बतौर डिफेंडिंग चैंपियन खेल रही आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है, जिन्होंने क्वालिफायर-1 में गुजरात के ही खिलाफ नाबाद 93 रनों की आतिशी पारी खेलकर बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया था। दूसरी तरफ, गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 2025 के प्लेऑफ की हार को भुलाकर इस बार ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। आईपीएल इतिहास में गुजरात का यह केवल पांचवां सीजन है, लेकिन अपनी निरंतरता के दम पर टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार फाइनल में एंट्री मारी है।
GT VS RCB IPL Final 2026: भव्य क्लोजिंग सेरेमनी और मैच का पूरा शेड्यूल
रविवार को मैच शुरू होने से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक भव्य समापन समारोह (Closing Ceremony) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड और ग्लोबल स्टार्स परफॉर्म करेंगे।









