Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज गोलीकांड का मामला सामने आया है। कोल स्टेशन के पास बाइक से लौट रहे दंपति पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति विकास प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।
Read More- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास सरेआम लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Hazaribagh News: रामगढ़ से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे दंपत्ति
बताया जा रहा है कि दोनों रामगढ़ से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खलारी-पतरातू मुख्य मार्ग पर पुलिया के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। गोली लगने से मंजू देवी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि विकास की बांह में गोली लगी।
Read More- Giridih News: गिरिडीह में हड़कंप-गोलगप्पा खाने से बच्चे की मौत, कई बीमार
Hazaribagh News: पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
Read More- Palamu Murder: रात में किडनैपिंग और सुबह युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








