Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपना पहला वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने AAP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अब “टॉक्सिक वर्क एनवायरनमेंट” बन गया है, जहां नेताओं को काम करने और अपनी बात रखने से रोका जाता है।
Read More- Hazaribagh News: बाइक सवार दंपति पर फायरिंग, महिला की मौत पति गंभीर
पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है-Raghav Chadha
राघव चड्ढा ने कहा कि वह पार्टी के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं और उन्होंने अपने जीवन के 15 साल AAP को दिए, लेकिन अब यह पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है। उनके मुताबिक, पार्टी कुछ करप्ट और समझौता करने वाले लोगों के हाथों में सिमट गई है, जो देश नहीं बल्कि निजी फायदे के लिए काम कर रहे हैं।
Read More- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन के पास सरेआम लोको पायलट की गोली मारकर हत्या
उन्होंने कहा कि उनके पास तीन विकल्प थे-राजनीति छोड़ना, पार्टी में रहकर सुधार की कोशिश करना या फिर किसी दूसरी पार्टी के साथ जुड़कर सकारात्मक राजनीति करना। अंत में उन्होंने तीसरा रास्ता चुना।
Read More- Giridih News: गिरिडीह में हड़कंप-गोलगप्पा खाने से बच्चे की मौत, कई बीमार
Raghav Chadha: राज्यसभा ने AAP के 7 सांसदों के BJP में मर्जर को मंजूरी दी
इस बीच राज्यसभा ने AAP के 7 सांसदों के BJP में मर्जर को मंजूरी दे दी है। अब बीजेपी के राज्यसभा सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल, विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता भी BJP में शामिल हो गए हैं।
Read More- Palamu Murder: रात में किडनैपिंग और सुबह युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
इस दौरान राघव ने आगे कहा कि एक-दो लोग गलत हो सकते हैं, लेकिन सात लोग गलत नहीं हो सकते। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पहले की तरह जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे और अब उनके समाधान पर भी काम करेंगे।












