Ranchi: Hemant Soren से सोमवार को राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने और नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और सीआईआई झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे।
बैठक के दौरान सीआईआई प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री को बधाई दी। साथ ही राज्य को मिले मजबूत निवेश प्रस्तावों की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि दावोस में आयोजित वैश्विक आर्थिक मंच के जरिए झारखंड ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि राज्य निवेश और औद्योगिक विकास के लिए बेहद संभावनाशील है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बेहतर कार्ययोजना के साथ लगातार आगे बढ़ रही है और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।
सीआईआई प्रतिनिधियों ने झारखंड को उभरते हुए इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही इंडस्ट्रियल पॉलिसी डेवलपमेंट में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में सहयोग देने की इच्छा भी जताई।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








