Jharkhand News: सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती CM हेमंत सोरेन की मां, खुद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के लेक व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, रूपी सोरेन की तबीयत शुक्रवार को अचानक खराब हुई। सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत लेक व्यू अस्पताल ले जाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया।
डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल रूपी सोरेन की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रहे हैं और आवश्यक उपचार जारी है।
मां का हाल जानने अस्पताल पहुंचे CM
शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद लेक व्यू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और रूपी सोरेन का इलाज कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से चल रहे इलाज, स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति और रिकवरी को लेकर अपडेट लिया। इसके बाद वह अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके पास भी गए।
फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्थिति को लेकर चिंता की कोई बात नहीं बताई गई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









