Paper Leak Case: हेमंत सोरेन बोले- पेपर लीक अब राष्ट्रीय मुद्दा, जरूरत पड़ी तो केंद्रीय गृह मंत्री से करेंगे बात
Jamshedpur के डबल डाउन बार के बाहर हुए चाकूबाजी कांड में जहां दो दिन पहले हिमांशु सिंह की मौत हुई थी। वही दूसरी तरफ हिमांशु के दोस्त प्रत्यूष ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है
रांची: झारखंड में सामने आए Paper leak मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला अब सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन चुका है। ऐसे में यदि जरूरत पड़ी तो वह इस विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से भी बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि देश के कई अन्य राज्यों में भी पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, कई जगहों पर अब तक इस तरह के मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं पर सख्त कदम उठाना जरूरी है।
हेमंत सोरेन ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर झारखंड में पेपर लीक मामले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से ले रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार के दरवाजे सभी पक्षों के लिए खुले हैं और सभी की बात सुनी जाएगी, ताकि मामले का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis