Jharkhand News : झारखंड के जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में रहने वाली 24 वर्षीय स्नेहा कुमारी ने अपने किराए के घर में पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। देखते ही देखते घर धुएं और लपटों से भर गया और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
पड़ोसियों ने बुझाई आग, रास्ते में तोड़ा दम
स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर आग बुझाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसी स्नेहा को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताकर उसे टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
छह महीने पहले हुई थी लव मैरिज
मृतका मूल रूप से धनबाद की रहने वाली थी। करीब छह महीने पहले ही उसने शुभम सिंह नामक युवक से लव मैरिज की थी। शुभम सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और घटना के समय काम के सिलसिले में रांची में था।
पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका
पड़ोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। इसी तनाव के चलते स्नेहा ने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









