Garhwa: गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थीं दोनों बाइकें
मृतकों की पहचान सिंधिताली निवासी आर्यन चौबे, धंगरडीहा मकरी निवासी प्रभात सिंह उर्फ पप्पू सिंह और टंडवा निवासी 24 वर्षीय रोहित सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही थीं। पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई।
Read More- कोडरमा में NIA की बड़ी कार्रवाई, बांकुड़ा विस्फोट मामले में दो कारोबारी गिरफ्तार
शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन और एएसआई आशुतोष सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।
Read More- Breaking News: पेपर लीक संशोधन बिल को मिली कैबिनेट की मंजूरी, 27 जुलाई को संसद में हो सकता है पेश
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों मोटरसाइकिलों की तेज रफ्तार दुर्घटना का प्रमुख कारण प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More- कोडरमा में राशन डीलर पर KYC के नाम पर 50 रुपए मांगने का आरोप
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.