सोमवार, नवम्बर 2, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

Hul Diwas: स्वतंत्रता के पहले विद्रोह की जमीनी पटकथा: भोगनाडीह से उठी हुंकार

जब भारत की मुख्यधारा स्वतंत्रता आंदोलन की पूर्वपीठिका तैयार कर रही थी, उस समय आदिवासी धरती पर स्वाभिमान और आत्मसम्मान की एक ऐसी क्रांति जन्म ले चुकी थी.

जून 30, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
Hul Diwas: स्वतंत्रता के पहले विद्रोह की जमीनी पटकथा: भोगनाडीह से उठी हुंकार
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Hul Diwas: जब भारत की मुख्यधारा स्वतंत्रता आंदोलन की पूर्वपीठिका तैयार कर रही थी, उस समय आदिवासी धरती पर स्वाभिमान और आत्मसम्मान की एक ऐसी क्रांति जन्म ले चुकी थी, जिसने अंग्रेजों के शोषण, ज़मींदारी के अत्याचार और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद की.

Table of Contents

Toggle
  • जब अस्मिता की रक्षा के लिए उठे हाथ
  • हूल दिवस: एक जीवंत प्रेरणा, एक सजीव चेतना
      • लेकिन हकीकत यह भी है कि—
  • हूल को भुला देना, इतिहास से गद्दारी है
      • लेकिन अफसोस!
  • हूल केवल इतिहास नहीं, हमारी चेतना है

27 जून 1855 को भोगनाडीह (साहेबगंज, झारखंड) की धरती पर सिदो, कान्हू, चांद और भैरव के नेतृत्व में 60,000 से अधिक संथाल आदिवासियों ने एकजुट होकर वह बिगुल फूंका जिसे आज इतिहास “हूल क्रांति” के नाम से जानता है.

📌 यह भी पढ़ें:
  • 'जवाबी नकल के लिए भी अक्ल चाहिए', भाजपा पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का तंज
  • झारखंड के इस मेले में युवक-युवतियां चुनते हैं अपना हमसफर, सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम!
  • भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा पर कांग्रेस का हमला, केशव महतो कमलेश बोले- राजनीतिक फोटोशूट के अलावा कुछ नहीं
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

जब अस्मिता की रक्षा के लिए उठे हाथ

हूल, जिसका अर्थ होता है ‘विद्रोह’, केवल राजनीतिक सत्ता पलटने का अभियान नहीं था. यह आंदोलन जल, जंगल, जमीन और जीवनशैली की रक्षा के लिए था—वह जीवनशैली जो पीढ़ियों से आदिवासी परंपराओं और संस्कृति की सांस लेती रही थी.

30 जून 1855 को अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ सैकड़ों गांवों के आदिवासियों ने हथियार उठाए. यह था जनआंदोलन का स्वरूप, जिसमें सच्चाई, हिम्मत और बलिदान की गूंज थी.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

read more- झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: डॉ. अंसारी ने खुद संभाली कमान, कहा…

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

हूल दिवस: एक जीवंत प्रेरणा, एक सजीव चेतना

हर वर्ष हूल दिवस को हम श्रद्धा और गर्व के साथ मनाते हैं. यह सिर्फ अतीत का स्मरण नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता का पुनर्संवेदन है. झारखंड, बिहार, ओडिशा, बंगाल सहित पूरे देश में यह दिन रैलियों, संगोष्ठियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है ताकि आज की पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़कर सचेत नागरिक बनाया जा सके.

लेकिन हकीकत यह भी है कि—

हूल क्रांति का इतिहास अब तक शिक्षा पाठ्यक्रम में स्थान नहीं पा सका है.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

सिदो-कान्हू जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय स्तर पर वह सम्मान नहीं मिला, जो उन्हें मिलना चाहिए था.

आदिवासी अधिकारों और पहचान को लेकर सत्ताएं अब भी नींद में हैं, और इस बहाने आदिवासी समाज सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गया है.

हूल को भुला देना, इतिहास से गद्दारी है

30 जून 1855 की हूल क्रांति केवल अंग्रेजों के एक और हिंसक नरसंहार का दस्तावेज नहीं है. यह हमारी संवेदनशील और जीवंत सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है, जिसमें हजारों आदिवासियों ने अपने प्राण देकर आनेवाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष का रास्ता प्रशस्त किया.

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

read more- Rath Yatra 2025: रांची रथ मेले में उमड़ रही भारी भीड़, खरीदारी और भक्ति का संगम

लेकिन अफसोस!

आज भी हम सिदो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं. हम PESA जैसे जनहितकारी कानूनों को लागू करने में हिचकते हैं. हम आदिवासी जीवन-दर्शन को आधुनिकता की परिभाषाओं में ढालने का प्रयास करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि हमें उनके सपनों और संघर्षों को समझने की आवश्यकता है.

अब जरूरी है…

  • हूल दिवस को राष्ट्रीय पर्व की मान्यता मिले.
  • सिदो, कान्हू, चांद और भैरव को राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी के रूप में मान्यता दी जाए.
  • आदिवासी अधिकारों को लेकर नीतिगत इच्छाशक्ति दिखाई जाए.
  • स्कूलों और विश्वविद्यालयों में आदिवासी आंदोलनों को पढ़ाया जाए.
  • संविधान सम्मत कानूनों (जैसे PESA, FRA) को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए.

हूल केवल इतिहास नहीं, हमारी चेतना है

हूल दिवस केवल अतीत की बात नहीं करता, यह वर्तमान को जाग्रत करने की पुकार है. यह हमें बताता है कि संघर्ष कोई परछाईं नहीं, बल्कि दिशा है. आइए, इस हूल दिवस पर शब्दों से आगे बढ़ें, और अपने कर्तव्यों, चेतना और प्रतिबद्धता से सिदो-कान्हू के सपनों को साकार करें.

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

'जवाबी नकल के लिए भी अक्ल चाहिए', भाजपा पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का तंज
झारखंड Jharkhand News

‘जवाबी नकल के लिए भी अक्ल चाहिए’, भाजपा पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का तंज

नवम्बर 2, 2026
कोडरमा के झुमरीतलैया में दो बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर-दोनों चालक गंभीर
कोडरमा Koderma

कोडरमा के झुमरीतलैया में दो बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर-दोनों चालक गंभीर

नवम्बर 2, 2026
At this fair in Jharkhand, young men and women choose their life partners—a centuries-old tradition that still endures today!
झारखंड Jharkhand News

झारखंड के इस मेले में युवक-युवतियां चुनते हैं अपना हमसफर, सदियों पुरानी परंपरा आज भी कायम!

नवम्बर 2, 2026
Next Post
JLKM अध्यक्ष जयराम महतो बाल-बाल बचे, धनबाद-पुरूलिया रोड पर स्कॉट गाड़ी पलटी

JLKM अध्यक्ष जयराम महतो बाल-बाल बचे, धनबाद-पुरूलिया रोड पर स्कॉट गाड़ी पलटी

कारोबारी विनय सिंह पर मनी लॉन्ड्रिंग का शक गहराया, ACB की जांच में खुला बड़ा नेटवर्क

शराब घोटाले के बाद अब ज़मीन घोटाला! निलंबित IAS विनय चौबे पर टूटा एक और कहर

Rise And Fall 2 में पहले फाइनलिस्ट बने शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी और स्वरा भास्कर

Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला बने पहले फाइनलिस्ट, गौतम गुलाटी को बचाने पर स्वरा भास्कर से भिड़े

नवम्बर 2, 2026

‘जवाबी नकल के लिए भी अक्ल चाहिए’, भाजपा पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का तंज

छठ पूजा में डूबते सूर्य को ही पहले क्यों दिया जाता है अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

कोडरमा के झुमरीतलैया में दो बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर-दोनों चालक गंभीर

प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी! Imran Khan ने हाईकोर्ट से क्यों मांगी बिना शर्त माफी? जानिए पूरा मामला

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! रिलीज से पहले ही दुनियाभर में करोड़ो की कमाई

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts