Ranchi: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की नाराजगी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अपने सुरक्षा में लगे वाहनों को लौटाने के बाद उन्होंने सरकार की ओर से दी गई Y श्रेणी की सुरक्षा वापस कर दी है। उन्होंने स्पेशल ब्रांच के आईजी और जैप-1 के कमांडेंट को पत्र लिखकर स्पष्ट कहा कि अब उन्हें इस सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद उनकी सुरक्षा में तैनात 16 पुलिसकर्मी, तीन बोलेरो और एक जिप्सी वापस हटा ली गई।
9 जून को डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा लौटाने की जताई इच्छा
मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री ने बताया कि वह 29 जून को ही पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर सुरक्षा लौटाने की इच्छा जता चुके थे। उनका कहना है कि वह उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र से आते हैं और हर परिस्थिति का सामना करना जानते हैं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि “मेरी गरिमा किसी भी प्रोटोकॉल से बड़ी है।”
Read More- आसंगी चेक डैम के पास बड़ा हादसा-खरकई नदी में डूबने से छात्र की मौत, दूसरा लापता
आवास से कुछ दूरी पर जवान तैनात
हालांकि, सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए पुलिस ने पूरी तरह सुरक्षा हटाने के बजाय कुछ दूरी से निगरानी जारी रखी। शनिवार को मंत्री जब प्रोजेक्ट भवन और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, तब भी सुरक्षाकर्मी दूरी बनाकर उनके पीछे चलते रहे। शाम के समय उनके अशोक नगर स्थित आवास के बाहर भी कुछ दूरी पर पुलिस बल तैनात रहा।
Read More- कोडरमा में बिहार पुलिस की रेड! भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार, रांची पुलिस ने मंत्री की न्यूनतम सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके निजी सचिव से भी संपर्क किया है। हालांकि इस संबंध में मंत्री कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








