Ranchi: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM Ranchi) ने QS Business Master’s Rankings 2027 में अपनी जगह बनाई है। संस्थान के दो प्रमुख मास्टर्स प्रोग्राम को वैश्विक स्तर पर 201+ बैंड में रखा गया है। रैंकिंग में IIM Ranchi के Masters in Management को एशिया में 21वां, जबकि Masters in Business Analytics (MBA-BA) को 16वां स्थान मिला है।
यह रैंकिंग प्रबंधन शिक्षा से जुड़े संस्थानों और कार्यक्रमों का मूल्यांकन पांच प्रमुख मानकों पर करती है। इनमें Employability 35%, Alumni Outcomes 15%, Value for Money 20%, Thought Leadership 20% और Diversity 10% शामिल हैं।
Masters in Management श्रेणी में IIM Ranchi ने Employability में 37.2, Alumni Outcomes में 20, Value for Money में 32.7, Thought Leadership में 32.5 और Diversity में 21.8 अंक हासिल किए।
वहीं Masters in Business Analytics में Employability के लिए 27.8, Alumni Outcomes में 20, Value for Money में 27.3, Thought Leadership में 31.1 और Diversity में 25 अंक मिले।
पूर्व छात्रों के करियर परिणामों को कुल 50 प्रतिशत वेटेज दिया गया
QS की रैंकिंग में रोजगार क्षमता और पूर्व छात्रों के करियर परिणामों को कुल 50 प्रतिशत वेटेज दिया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम की आर्थिक उपयोगिता, अकादमिक प्रभाव और विविधता को भी आकलन में शामिल किया गया है।
IIM Ranchi के लिए यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है, जब संस्थान को हाल ही में Association of MBAs (AMBA) की मान्यता भी मिली है। AMBA मान्यता को प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मान्यताओं में गिना जाता है।
इसके अलावा QS World University Rankings की Executive MBA श्रेणी में भी IIM Ranchi को 201+ ग्लोबल बैंड में जगह मिली है। संस्थान को एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में 33वां स्थान हासिल हुआ है।
इन उपलब्धियों के साथ रांची स्थित IIM की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में मौजूदगी लगातार दर्ज हो रही है। संस्थान के लिए यह वैश्विक प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









