Koderma: कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत ढाब थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पड़रिया चौक के पास युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना बीती रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।
हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के अनुसार, कन्हैया कुमार चंद्रिका तुरी के पुत्र थे और सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई गांव के निवासी थे। वह दो दिन पहले घर से मुंबई कमाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। हालांकि इसके बाद उसका शव जंगल में फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया।
Read More- सात समंदर पार भी नहीं टूटी आस्था-अमेरिका में कोडरमा के कृष्णकांत और नीलम ने मनाया छठ महापर्व
घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि, युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा, राशन लेकर लौट रहे मजदूर की मौत

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









