सोमवार, सितम्बर 21, 2026
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
No Result
View All Result
Khabar Mantra

गिरिडीह में सात बच्चों की मां और एक युवती की हत्या– प्रेम प्रसंग बना दो महिलाओं की मौत की वजह?

सितम्बर 9, 2025
in क्राइम Crime, झारखंड Jharkhand News
A A
गिरिडीह में सात बच्चों की मां और एक युवती की हत्या– प्रेम प्रसंग बना दो महिलाओं की मौत की वजह?
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Jharkhand News: गावां थाना क्षेत्र के नीमाडीह गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। करमा पर्व के दिन लापता हुईं दो महिलाओं के शव जंगल से बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है और मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • जमशेदपुर में न्यूज चैनल के दफ्तर पहुंची पुलिस टीम, घंटों चली जांच; कारोबारी हत्याकांड से जुड़ रही कार्रवाई की कड़ी
  • वासेपुर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज... लाल बाइक, 8 खोखे और पुरानी धमकी से जुड़ती कहानी!
  • कुश्ती में झारखंड के लाल का कमाल, अनूप कुमार वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए क्वालीफाई

Toggle
  • दोनों महिलाएं करमा पर्व के दिन से ही थीं लापता
  • परिवार में मातम, छोटे-छोटे बच्चे बेसहारा
  • प्रेम प्रसंग में हुई हत्या
  • कॉल डिटेल से हुआ खुलासा
  • पुलिस कार्रवाई और बयान
  • थाने के बाहर परिजनों का हंगामा

दोनों महिलाएं करमा पर्व के दिन से ही थीं लापता

मृतकों की पहचान सोनी देवी (23 वर्ष) और रिंकू देवी (31 वर्ष) के रूप में हुई है। गुरुवार को दोनों महिलाएं जंगल में पत्ता तोड़ने के लिए गई थीं और उसके बाद से लापता थीं। रविवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दोनों के शव गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर गोलगो पहाड़ी जंगल से बरामद किए।

परिवार में मातम, छोटे-छोटे बच्चे बेसहारा

  • रिंकू देवी के सात छोटे बच्चे हैं।
  • सोनी देवी की एक छोटी बेटी है।

इस दोहरी हत्या से पूरे इलाके में सन्नाटा और आक्रोश है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

read more- झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी

प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोनी देवी का गावां के खरसान गांव निवासी श्रीकांत चौधरी से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। दो साल पहले इस मामले में पंचायती हुई थी, जिसमें श्रीकांत ने 1.70 लाख रुपये जुर्माना भी चुकाया था। करमा पर्व से दो दिन पहले श्रीकांत ने सोनी के घर जाकर धमकी दी थी कि यदि वह बातचीत बंद करेगी तो उसे जान से मार देगा। परिजनों के अनुसार, श्रीकांत ने जंगल में दोनों महिलाओं को अलग-अलग ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी।

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

सोनी देवी की मां मानो देवी ने गावां थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए श्रीकांत पर संदेह जताया था। पुलिस ने सोनी के मोबाइल की कॉल डिटेल जांच की और श्रीकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में श्रीकांत ने हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने पहले एक महिला की गला दबाकर हत्या की और थोड़ी देर बाद दूसरी महिला की भी हत्या कर दी।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

पुलिस कार्रवाई और बयान

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि “प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।”

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

read more- क्या झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री की जान खतरे में है? डॉ. इरफान अंसारी को आया कॉल

थाने के बाहर परिजनों का हंगामा

घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने गावां थाना के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जांच के लिए पैसे मांगे थे और पैसे नहीं मिलने पर खोजबीन में लापरवाही बरती गई। मृतकों के स्वजन आरोपी को स्वयं दंड देने की मांग कर रहे हैं और मामला तेजी से उग्र रूप ले रहा है।

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Police team arrives at news channel office; investigation lasts for hours; action linked to businessman's murder case.
Breaking News

जमशेदपुर में न्यूज चैनल के दफ्तर पहुंची पुलिस टीम, घंटों चली जांच; कारोबारी हत्याकांड से जुड़ रही कार्रवाई की कड़ी

सितम्बर 21, 2026
Gunshots echo in broad daylight in Wasseypur... a story linking a red bike, eight spent casings, and an old threat!
क्राइम Crime

वासेपुर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज… लाल बाइक, 8 खोखे और पुरानी धमकी से जुड़ती कहानी!

सितम्बर 21, 2026
Demand for priority in the recruitment of man-day workers at JBVNL; proposal for a 10-year age limit relaxation.
रांची Ranchi

JBVNL में मानव दिवस कर्मियों की नियुक्ति में प्राथमिकता की मांग, उम्र सीमा में 10 साल छूट का प्रस्ताव

सितम्बर 21, 2026
Next Post
A major accident occurred at the Shivam Iron and Steel Plant in Udanabad, Giridih, resulting in the death of a 25-year-old worker, sparking widespread outrage.

गिरिडीह के उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 25 वर्षीय मजदूर की मौत से फैला आक्रोश

National meeting of All India Kshatriya Mahasabha concluded in Jaipur

जयपुर में सम्पन्न अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय बैठक

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

‘बेटी बचाओ’ सिर्फ नारों तक सीमित, जमुई मामले पर कांग्रेस ने सीएम से इस्तीफे मांगा

‘बेटी बचाओ’ सिर्फ नारों तक सीमित, जमुई मामले पर कांग्रेस ने सीएम से इस्तीफे मांगा

सितम्बर 21, 2026

जमशेदपुर में न्यूज चैनल के दफ्तर पहुंची पुलिस टीम, घंटों चली जांच; कारोबारी हत्याकांड से जुड़ रही कार्रवाई की कड़ी

JSSC-CGL केस में नई गिरफ्तारियों पर प्रतुल शाहदेव का हमला, बोले- पहले क्लीन चिट कैसे?

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, तर्पण और पिंडदान के लिए नोट कर लें ये तारीखें

वासेपुर में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज… लाल बाइक, 8 खोखे और पुरानी धमकी से जुड़ती कहानी!

JBVNL में मानव दिवस कर्मियों की नियुक्ति में प्राथमिकता की मांग, उम्र सीमा में 10 साल छूट का प्रस्ताव

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra