Ranchi: राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। चौकी टॉड के पास झीलया नदी के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
मृतकों की पहचान टंडवा प्रखंड के दूंडुवा पांडे मोड़ निवासी कुलदीप महतो (35) और प्रकाश महतो (24) के रूप में हुई है। दोनों बाइक से खरकु टोला, पतरातू जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मां भगवती ट्रांसपोर्ट, कुमडांग का बताया जा रहा है।
भारी वाहनों की आवाजाही पर भड़के ग्रामीण
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और इस मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन बंद करने की मांग उठाई।
Read More- हाय रे महंगाई! Mother Dairy के दूध 4 रुपए तक हुए महंगे-जानें कब से लागू होंगी नई दरें
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना सैकड़ों कोयला लदे भारी वाहन गुजरते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है, लेकिन उनकी आवाजाही नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
Read More- Breaking News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF बटालियन पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल
सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Read More- कोडरमा में चंदवारा थाना प्रभारी प्रेम कुमार निलंबित, धनेश्वर कुमार को मिली जिम्मेदारी

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








