बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

रांची में भाजपा ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा ज्योति यात्रा निकाली

OTC मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण; संकल्प सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ता ढोल-मांदर के साथ हरमू चौक पहुंचे।

अक्टूबर 7, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
रांची में भाजपा ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा ज्योति यात्रा निकाली
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को रांची में भी ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में OTC मैदान में आयोजित संकल्प सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग जुटे।

Table of Contents

Toggle
    • 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर जोर
  • सेवा ज्योति के साथ हरमू चौक पहुंचे कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में ₹6,000 करोड़ का महाघोटाला? बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर CBI जांच की उठाई मांग
  • हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?
  • 25 साल सत्ता में रहने का जश्न नहीं, PM Modi देश को दें 25 साल का हिसाब: केशव महतो कमलेश

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के अनुभव साझा किए। उन्होंने सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण सामूहिक प्रयास से ही संभव है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

प्रधानमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होना उनके लिए जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने भाजपा, एनडीए और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोगों के प्रति आभार जताया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

अपने संबोधन में युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रधानमंत्री ने उनसे राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा और क्षमता लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य देने के लिए वर्तमान पीढ़ी को आज से ही काम करना होगा। उन्होंने अपने जीवन के उद्देश्य का जिक्र करते हुए कहा, “मेरे लिए कर्म ही सब कुछ है, कर्म ही मेरा धर्म है।”

सेवा ज्योति के साथ हरमू चौक पहुंचे कार्यकर्ता

संकल्प सभा के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति प्रज्वलित की। इसके बाद ढोल-मांदर के साथ जुलूस निकाला गया, जो हरमू चौक पहुंचा। यहां सेवा ज्योति प्रज्वलित कर हरमू चौक को ‘विकसित भारत संकल्प चौक’ के रूप में समर्पित किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण झारखंड के सभी जिलों में भी किया गया। पार्टी के अनुसार, विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रमों के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य में सहभागिता का संकल्प लिया गया।

 

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चेन छिनतई और भीड़ प्रबंधन पर रहेगी नजर
रांची Ranchi

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चेन छिनतई और भीड़ प्रबंधन पर रहेगी नजर

अक्टूबर 7, 2026
After RIMS and Project Bhawan, journalists' entry into Sadar Hospital is now being questioned; Babulal Marandi targets the government.
राजनीति Politics

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में ₹6,000 करोड़ का महाघोटाला? बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर CBI जांच की उठाई मांग

अक्टूबर 7, 2026
हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?
राजनीति Politics

हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?

अक्टूबर 7, 2026
Next Post
रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चेन छिनतई और भीड़ प्रबंधन पर रहेगी नजर

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चेन छिनतई और भीड़ प्रबंधन पर रहेगी नजर

Breaking News: नहीं रही सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन, हिल व्यू अस्पताल में निधन

Breaking News: नहीं रही सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन, हिल व्यू अस्पताल में निधन

Breaking News: नहीं रही सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन, हिल व्यू अस्पताल में निधन

Breaking News: नहीं रही सीएम हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन, हिल व्यू अस्पताल में निधन

अक्टूबर 7, 2026

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, चेन छिनतई और भीड़ प्रबंधन पर रहेगी नजर

रांची में भाजपा ने पीएम मोदी का संबोधन सुना, सेवा ज्योति यात्रा निकाली

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में ₹6,000 करोड़ का महाघोटाला? बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर CBI जांच की उठाई मांग

हरमू चौक के बोर्ड पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा- नाम बदलने की अनुमति किसने दी?

25 साल सत्ता में रहने का जश्न नहीं, PM Modi देश को दें 25 साल का हिसाब: केशव महतो कमलेश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts