Jharkhand: राँची जिला प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए पद्मश्री सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता सिमोन उरांव को ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराया। उम्र और स्वास्थ्य कारणों से चलने-फिरने में दिक्कत झेल रहे सिमोन उरांव को यह सुविधा जिला प्रशासन की ओर से तत्काल उपलब्ध कराई गई।
जनता दरबार में उठी समस्या, उपायुक्त ने लिया संज्ञान
राँची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री द्वारा आयोजित जनता दरबार में बेड़ो के ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त को पद्मश्री सिमोन उरांव की सेहत और कठिनाईयों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें चलने-फिरने में गंभीर परेशानी हो रही है।
त्वरित कार्रवाई, मिला ट्राइसाईकिल
उपायुक्त ने तुरंत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही प्रशासनिक टीम बेड़ो स्थित सिमोन उरांव के घर पहुँची और उन्हें ट्राइसाईकिल उपलब्ध कराया।
पद्मश्री सिमोन उरांव ने जताया आभार
ट्राइसाईकिल मिलने के बाद पद्मश्री सम्मानित सिमोन उरांव ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पहल को अपने लिए बेहद सहायक और मानवीय बताया।
प्रशासन का हेल्पलाइन नंबर
जन शिकायतों के लिए राँची जिला प्रशासन ने आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है:
📞 अबुआ साथी – 9430328080

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








