Palamu: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डगरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह JAP-8 के सूबेदार बुचुन पाल की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सर्विस राइफल से खुद को गोली मारने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुचुन पाल सुबह अपने कमरे से बाहर निकले थे। फ्रेश होने के बाद जब वह कमरे में वापस गए, इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पिकेट में तैनात अन्य जवान उनके कमरे में पहुंचे, जहां वह मृत मिले।
Read More- Breaking News: 25 सितम्बर को कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
कुछ रिपोर्टों में सर्विस राइफल से खुद को गोली मारने की बात कही गई है, लेकिन घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही होगी।
पलामू के उंटारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे मृतक
घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार और नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
Read More- बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए दो दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार
बुचुन पाल मूल रूप से पलामू के उंटारी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। उनका परिवार फिलहाल रांची में रहता है।
डगरा पिकेट बिहार के गया जिले की सीमा से सटा क्षेत्र है और नक्सल विरोधी अभियानों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां पिछले वर्षों से JAP और IRB के जवानों की तैनाती रही है। मामले की जांच जारी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








