शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

थानेदार से कथित गाली-गलौज पर घिरे जयराम महतो, पुलिस मेंस एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

धनबाद में बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जयराम महतो की कथित फोन बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। पुलिस मेंस एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की है।

अगस्त 25, 2026
in झारखंड Jharkhand News, धनबाद Dhanbad
A A
Anticipatory bail granted to four individuals, including Jairam Mahto; they must appear in court on every date of hearing until charges are framed.

Anticipatory bail granted to four individuals, including Jairam Mahto; they must appear in court on every date of hearing until charges are framed.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Dhanbad:  बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार और जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच कथित फोन बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। वायरल ऑडियो में विधायक द्वारा थाना प्रभारी से कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का दावा किया जा रहा है। हालांकि, ऑडियो की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में ऑडियो में कही गई बातों को फिलहाल आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है।
मामले में बरवाअड्डा थाना प्रभारी की लिखित शिकायत के आधार पर जयराम महतो समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी थाना प्रभारी के समर्थन में सामने आते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Table of Contents

Toggle
  • क्या है पूरा मामला?
  • विधायक समेत कई लोगों पर प्राथमिकी
  • हिरासत में लिए गए जेएलकेएम नेता से शुरू हुआ विवाद
  • पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जताया आक्रोश
  • जयराम महतो ने आरोपों को बताया साजिश
  • एसएसपी ने क्या कहा?

क्या है पूरा मामला?

थाना प्रभारी रवि कुमार की शिकायत के मुताबिक, 22 अगस्त की रात करीब 8:09 बजे जयराम महतो ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बातचीत के दौरान विधायक अपने समर्थक की गिरफ्तारी को लेकर नाराज थे और उन्होंने थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
शिकायत में कथित धमकी दिए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं। इनमें वर्दी उतरवाने, सरकार बदलने के बाद देख लेने और ड्यूटी से बाहर मिलने पर कार्रवाई करने जैसी बातें शामिल होने का दावा किया गया है। इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • दुर्गापूजा से पहले मंदिरों पर चोरों का धावा, धानकूड़ा शिव मंदिर से पीतल के नाग बाबा की चोरी
  • देवघर एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि
  • जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं, 10 अक्टूबर को राजधानी में कड़ी सुरक्षा

विधायक समेत कई लोगों पर प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, मामले में जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, दिलीप चौधरी, राजकुमार मंडल, जीतेंद्र हजारी, अजय दास, गोलक कुमार महतो, रंजीत कुमार साव, राजेश महतो और महेंद्र साव समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में करीब 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

हिरासत में लिए गए जेएलकेएम नेता से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी पैड, मुहर और हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र तैयार करने के आरोप में जेएलकेएम नेता गणेश दास को हिरासत में लिए जाने के बाद शुरू हुआ।
पुलिस का आरोप है कि गणेश दास की हिरासत की जानकारी मिलने के बाद जेएलकेएम समर्थकों की भीड़ बरवाअड्डा थाना पहुंची और वहां हंगामा किया। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ने का दबाव बनाया और थाना प्रभारी के कार्यालय में भी प्रवेश किया।
अब पुलिस थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जताया आक्रोश

थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज और धमकी के आरोपों के बाद धनबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस घटनाक्रम के बाद धनबाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जयराम महतो ने आरोपों को बताया साजिश

दूसरी ओर, जयराम महतो ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वह जेएलकेएम नेता गणेश दास के साथ कथित पुलिसिया बर्बरता की जानकारी लेने के लिए थाना पहुंचे थे। विधायक ने आरोप लगाया कि थाना परिसर में उन्हें घेर लिया गया और जान से मारने का प्रयास किया गया।
यानी एक तरफ पुलिस की शिकायत और दूसरी तरफ विधायक के गंभीर आरोपों के बीच मामला अब तूल पकड़ चुका है।

एसएसपी ने क्या कहा?

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि थाना प्रभारी की ओर से लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस वायरल ऑडियो, थाना परिसर में हुए हंगामे और सीसीटीवी फुटेज समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण उसके आधार पर लगाए गए आरोपों को जांच पूरी होने तक आरोप के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

दुर्गापूजा से पहले मंदिरों पर चोरों का धावा, धानकूड़ा शिव मंदिर से पीतल के नाग बाबा की चोरी
धनबाद Dhanbad

दुर्गापूजा से पहले मंदिरों पर चोरों का धावा, धानकूड़ा शिव मंदिर से पीतल के नाग बाबा की चोरी

अक्टूबर 9, 2026
देवघर एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि
झारखंड Jharkhand News

देवघर एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि

अक्टूबर 9, 2026
Delhi Police denies permission for CJP's protest at Jantar Mantar; tight security in the capital on October 10.
झारखंड Jharkhand News

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं, 10 अक्टूबर को राजधानी में कड़ी सुरक्षा

अक्टूबर 9, 2026
Next Post
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लालगुटवा में 2.55 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लालगुटवा में 2.55 किमी पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का किया शिलान्यास

24 घंटे में माफी मांगे जयराम महतो-पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

24 घंटे में माफी मांगे जयराम महतो-पुलिस एसोसिएशन ने खोला मोर्चा

Breaking News: शाई होप और रदरफोर्ड ने पलटा मैच, टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज

Breaking News: शाई होप और रदरफोर्ड ने पलटा मैच, टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज

अक्टूबर 9, 2026

Breaking News: रांची टी-20 में संजू सैमसन का तूफान, वेस्टइंडीज को 250 रनों का लक्ष्य

दुर्गापूजा से पहले मंदिरों पर चोरों का धावा, धानकूड़ा शिव मंदिर से पीतल के नाग बाबा की चोरी

देवघर एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं, 10 अक्टूबर को राजधानी में कड़ी सुरक्षा

झारखंड में 506 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, दक्षिण भारत से 1,200 चिकित्सक लाने की तैयारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts