शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Jharkhand सरकार की बड़ी पहल: दिल में छेद वाले 20 बच्चों का कोच्चि में मुफ्त इलाज, ऑपरेशन के लिए रवाना

Jharkhand सरकार की पहल पर दिल में छेद वाले 20 बच्चों को मुफ्त हृदय ऑपरेशन के लिए कोच्चि के अमृता अस्पताल भेजा गया। इलाज, जांच, दवा और यात्रा का खर्च सरकार उठाएगी।

अगस्त 24, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Major initiative by the Jharkhand government: 20 children with heart defects to receive free treatment in Kochi; they have departed for the surgery.

Major initiative by the Jharkhand government: 20 children with heart defects to receive free treatment in Kochi; they have departed for the surgery.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: Jharkhand सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उन बच्चों के इलाज की दिशा में बड़ी पहल की है, जो जन्मजात हृदय रोग और दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर सोमवार को 20 बच्चों को निःशुल्क हृदय ऑपरेशन और इलाज के लिए कोच्चि स्थित अमृता अस्पताल रवाना किया गया।

Table of Contents

Toggle
  • आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रहा था इलाज
  • करीब 100 बच्चों के इलाज का लक्ष्य
  • पहले भी 75 बच्चों का कराया गया मुफ्त ऑपरेशन
  • बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं
  • रेलवे ने भी की पहल की सराहना

सरकार के अनुसार बच्चों के इलाज, ऑपरेशन, जांच, दवा, अस्पताल में रहने-खाने और यात्रा समेत आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था निःशुल्क की जाएगी। बच्चों और उनके अभिभावकों को रांची से कोच्चि ले जाने और इलाज के बाद वापस लाने की व्यवस्था भी की गई है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • 10 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस मनाएगी ‘काला दिवस’, चुनावी व्यवस्था के मुद्दे पर होगा प्रदर्शन
  • रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, 10 कॉलेजों की टीमें ले रहीं हिस्सा
  • Ranchi में मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारी पूरी, टॉस और ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रहा था इलाज

कई बच्चों के परिजनों ने बताया कि हृदय ऑपरेशन पर करीब 4 से 5 लाख रुपये तक का खर्च आता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना संभव नहीं था। सरकार की पहल से अब इन परिवारों को अपने बच्चों के इलाज की उम्मीद मिली है।

बच्चों को रवाना करते समय कई अभिभावक भावुक नजर आए। परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और झारखंड सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आर्थिक मजबूरी के कारण वे अपने बच्चों का इलाज नहीं करा पा रहे थे, लेकिन सरकारी सहायता से बच्चों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

करीब 100 बच्चों के इलाज का लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि कोच्चि के अमृता अस्पताल के साथ स्वास्थ्य विभाग का सहयोग स्थापित किया गया है। इसके तहत करीब 100 बच्चों को इलाज के लिए भेजने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 20 बच्चों को सोमवार को कोच्चि रवाना किया गया।

मंत्री ने कहा कि विभाग का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण Jharkhand का कोई भी गरीब बच्चा गंभीर बीमारी के इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के इलाज और ऑपरेशन के लिए सरकार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

पहले भी 75 बच्चों का कराया गया मुफ्त ऑपरेशन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इससे पहले भी विभागीय प्रयासों से 75 बच्चों का सफलतापूर्वक निःशुल्क हृदय ऑपरेशन कराया जा चुका है। अब 20 और बच्चों को उपचार के लिए कोच्चि भेजा गया है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

मंत्री ने राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला परिषद सदस्य, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों से अपील की कि उनके क्षेत्र में यदि कोई ऐसा बच्चा है जिसके दिल में जन्मजात छेद है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका इलाज नहीं हो पा रहा है, तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाई जाए।

बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पात्र बच्चों को इलाज के दौरान कई सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी—

  • हृदय की जांच और आवश्यक परीक्षण
  • हृदय ऑपरेशन की सुविधा
  • जरूरी दवाएं
  • अस्पताल में रहने और भोजन की व्यवस्था
  • बच्चों और अभिभावकों की यात्रा सुविधा
  • कोच्चि आने-जाने की व्यवस्था
  • ऑपरेशन के बाद फॉलो-अप
  • घर वापसी तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी

यह पूरी प्रक्रिया आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) की टीम के सहयोग से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य बच्चों की पहचान से लेकर जांच, उपचार, ऑपरेशन और घर वापसी तक उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करना है।

रेलवे ने भी की पहल की सराहना

बच्चों को रांची रेलवे स्टेशन से कोच्चि रवाना करने के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। रेलवे कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और बच्चों की यात्रा को सुगम बनाने में आवश्यक सहयोग दिया।

इस अवसर पर एमडी, एनएचएम श्री शशि प्रकाश झा समेत स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बच्चों को उपहार देकर उन्हें कोच्चि के लिए रवाना किया।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

The Congress will observe a ‘Black Day’ across all district headquarters in Jharkhand on October 10; protests will be held regarding the issue of election arrangements.
झारखंड Jharkhand News

10 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस मनाएगी ‘काला दिवस’, चुनावी व्यवस्था के मुद्दे पर होगा प्रदर्शन

अक्टूबर 8, 2026
Ranchi University Inter-College Volleyball Tournament begins; teams from 10 colleges are participating.
झारखंड Jharkhand News

रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, 10 कॉलेजों की टीमें ले रहीं हिस्सा

अक्टूबर 8, 2026
Team India's preparations for the match in Ranchi are complete; the toss and dew could prove to be major factors.
Sports

Ranchi में मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारी पूरी, टॉस और ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

अक्टूबर 8, 2026
Next Post
Preparations underway to curb human-wildlife conflict in Jharkhand; elephant corridors to be mapped; CM Hemant Soren issues key directives.

झारखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी, हाथी कॉरिडोर की होगी मैपिंग; CM हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश

Ghatshila: Director of Nirman Services issues clarification.

Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

The Congress will observe a ‘Black Day’ across all district headquarters in Jharkhand on October 10; protests will be held regarding the issue of election arrangements.

10 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस मनाएगी ‘काला दिवस’, चुनावी व्यवस्था के मुद्दे पर होगा प्रदर्शन

अक्टूबर 8, 2026

रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, 10 कॉलेजों की टीमें ले रहीं हिस्सा

Ranchi में मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारी पूरी, टॉस और ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

कोडरमा-मरकच्चो मार्ग पर भिड़ीं दो बाइक, गर्भवती महिला और दो अन्य घायल

Ranchi: मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल झपटा, धक्का देने से सड़क पर गिरे व्यक्ति को गंभीर चोट

भर आई सीएम हेमंत की आंखे, नम आंखों से रुपी सोरेन का हुआ अंतिम संस्कार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts