Jharkhand: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने जेपीएससी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों के विधायक विधानसभा परिसर में एकत्र हुए और जेपीएससी से जुड़े मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हुए इस प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने जेपीएससी मामले को लेकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे।
सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितताओं का मुद्दा शुक्रवार को जोरदार तरीके से गूंजा। विपक्ष ने सहायक आचार्य, CGL, उत्पाद सिपाही, PGT शिक्षक भर्ती और 11वीं, 12वीं, 13वीं व 14वीं JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं कारणों से छात्र लगातार बारिश के बीच भी सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। विपक्ष ने पूरे मामले की अदालत की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग उठाई। इस पर संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आज सदन में प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया जाना है और JPSC-JSSC से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने विपक्ष से सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करने की अपील की। हालांकि, विपक्षी सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे और वेल में पहुंचकर नारेबाजी व हंगामा करते रहे। लगातार हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित कर दी।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








