तय समय से एक दिन पहले खत्म हुआ विधानसभा सत्र
Jharkhand Vidhansabha का मानसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित था, लेकिन कार्यवाही पूरी होने के बाद इसे एक दिन पहले यानी 11 अगस्त को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के दौरान राज्य के कई अहम मुद्दे सदन में उठे। वहीं, विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की। सदन के बाहर भी राजनीतिक गतिविधियां और विरोध-प्रदर्शन देखने को मिले।कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने
मानसून सत्र के दौरान JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, छात्रों का आंदोलन, कानून-व्यवस्था और राज्य से जुड़े अन्य मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। विपक्ष ने सरकार से कई सवाल पूछे और जवाबदेही की मांग की। छात्र आंदोलन को लेकर भी राज्य की राजनीति गरम रही। प्रदर्शनकारी छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से बातचीत तथा समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।अनिश्चितकालीन स्थगन के बाद अब आगे क्या?
Vidhansabha के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद अब सदन की अगली कार्यवाही अगले सत्र में होगी। हालांकि, मानसून सत्र के दौरान उठे मुद्दों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी आगे भी जारी रहने की संभावना है। खबर मंत्र लगातार झारखंड की राजनीति और विधानसभा से जुड़ी हर बड़ी खबर पर नजर बनाए हुए है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








