Jharkhand: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 3 नवंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुलाई है। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11:00 बजे, कांग्रेस भवन, रांची में आयोजित की जाएगी। बैठक में राज्यभर के जिला पर्यवेक्षक और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने जिलों में आयोजित बैठकों की अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी—
ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटियों की स्थिति
शहरी वार्ड कमिटियों (यूएलबी) के गठन की प्रगति
जिला कांग्रेस बैठकों में विधायकों की उपस्थिति रिपोर्ट
इसके साथ ही, “संगठन सृजन 2025” अभियान के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी जिलाध्यक्षों से ली जाएगी। इसमें ग्राम पंचायत कमिटियों का गठन, नगर एवं वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति, और बीएलए की नियुक्ति (प्रपत्र बीएलए-2) की अद्यतन जानकारी शामिल होगी।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि यह बैठक पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









