Ranchi: Jharkhand High Court में 18 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने जा रहा है. अवकाश अवधि के दौरान केवल जरूरी सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई की जाएगी. इसे लेकर हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से वेकेशन बेंच की सूची जारी कर दी गई है.
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 19 मई और 21 मई को जस्टिस संजय प्रसाद की बेंच आवश्यक मामलों की सुनवाई करेगी. वहीं, इन्हीं तारीखों में जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत भी जरूरी मामलों पर सुनवाई करेगी.
इसके अलावा 26 मई और 29 मई को जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की बेंच बैठेगी. साथ ही 2 जून और 4 जून को भी जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में मामलों की सुनवाई की जाएगी.
Jharkhand High Court में ग्रीष्मकालीन अवकाश 6 जून तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान नियमित सुनवाई बंद रहेगी और केवल अति आवश्यक मामलों की ही सुनवाई वेकेशन बेंच के माध्यम से की जाएगी.

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









