Jharkhand News: वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिले में व्यापक एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में एक साथ शुरू हुए इस अभियान में पुलिस अधिकारियों व जवानों की विशेष टीमों को लगाया गया था।
Read More-Jharkhand News: लिंक क्लिक करते ही उड़ जाता था डेटा, पुलिस ने पकड़े हाई-टेक ठग
अभियान के दौरान मुख्य चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों व प्रमुख सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की गई। कुल 1452 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 1014 दोपहिया तथा 438 चारपहिया वाहन शामिल थे।
Jharkhand News: कई यात्रियों से मांगे गए पहचान पत्र
पुलिस ने न केवल वाहनों के कागजातों की जांच की, बल्कि वाहनों की तलाशी लेकर उसमें सवार लोगों की पहचान भी सत्यापित की। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई, वहीं कई स्थानों पर मौके पर ही परिचय पत्र मांगे गए।
एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के उद्देश्य पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि जिले में अपराध की संभावनाओं को कम करना, असामाजिक तत्वों की पहचान करना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का वातावरण मजबूत करना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके। धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल देखा गया।













