Jharkhand News: रांची में अवैध कफ सिरप के कारोबार को लेकर पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को रांची पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सैली ट्रेडर्स से जुड़े तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Read More-Love Affair: 36 की शादीशुदा महिला का 22 के युवक से अफेयर, पत्नी ने उठाया ऐसा कदम…
Jharkhand News: महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत दो हथियार बरामद
पुलिस टीम ने सैली ट्रेडर्स की दुकान, उसके गोदाम और कर्मचारियों के किराए के मकान की गहन तलाशी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण दस्तावेज, कई ब्लैंक चेक और दो हथियार बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, ये कागजात सिर्फ स्थानीय लेनदेन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क की ओर इशारा करते हैं।
Read More-Big Breaking कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कफ सिरप की सप्लाई झारखंड से बाहर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई थी। जब्त दस्तावेजों में पैसों के लेनदेन और सप्लाई से जुड़े ऐसे संकेत मिले हैं, जो इस अवैध कारोबार की गहराई को दर्शाते हैं। पुलिस अब इन दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
Jharkhand News: इससे पहले ईडी भी कर चुकी है छापेमारी
बताते चलें कि इस मामले में पहले भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई कर चुका है। ईडी की जांच में भारत के अलावा पड़ोसी देशों से जुड़े संदिग्ध संपर्कों के संकेत मिले थे। अब रांची पुलिस की SIT उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।
Read More- Big Breaking : झारखंड में अब दो चरणों में होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, कैबिनेट से मिली मंजूरी
रांची के एसएसपी के निर्देश पर गठित SIT का नेतृत्व सिटी डीएसपी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








