Jharkhand News: पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही भीषण मुठभेड़ में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को 16वें नक्सली का शव बरामद किया गया, जिससे सुरक्षा बलों के उस दावे पर मुहर लग गई है जिसमें 15 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की बात कही गई थी।
Read More- Jharkhand News: हजारीबाग जमीन घोटाले मामले में बड़ा खुलासा, ACB की बढ़ी मुश्किलें
Jharkhand News: एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत 15 मारे गए
बताते चलें कि किरीबुरू थाना क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में कोबरा 209, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें नक्सलियों के गढ़ को पूरी तरह ध्वस्त करने में जुटी हैं। गुरुवार सुबह 6:30 बजे शुरू हुई इस मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल उर्फ पतिराम मांझी के दस्ते के साथ जवानों का आमना-सामना हुआ।
Read More- Jharkhand News: भारी ट्रेलर और हाइवा में भयंकर टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
Jharkhand News: 16 शवों में से 13 की पहचान हो चुकी है
नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की, लेकिन जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा समेत कुल 15 नक्सलियों के मारे गए थे।
Read More- Big Breaking : चाईबासा मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा
आईजी अभियान डॉ. माइकल राज के अनुसार, शुक्रवार को भी जंगलों में फायरिंग हुई, जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया। अब तक बरामद 16 शवों में से 13 की पहचान हो चुकी है। मौके से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। यह ऑपरेशन नक्सलियों के मनोबल को तोड़ने वाला सबसे बड़ा प्रहार माना जा रहा है।












