Jharkhand News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए गए बड़े नक्सल मुक्त अभियान पर बधाई दी और बिना कोई हताहत के बड़ी संख्या में नक्सलियों के मार गिराने को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताया।
Read More- Breaking News: बांग्लादेश का भारत आने से इंकार, टी-20 वर्ल्डकप से बाहर! बताया ये वजह
उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ निश्चय और केंद्र सरकार के द्वारा मार्च 26 तक नक्सल मुक्त भारत बनाने के अभियान का परिणाम है।
Jharkhand News: नक्सलवादी हिंसा समस्याओं के समाधान का रास्ता नहीं हो सकता
उन्होंने कहा नक्सलवादी हिंसा समस्याओं के समाधान का रास्ता नहीं हो सकता। विकास केलिए शांति और सुशासन ही एकमात्र विकल्प है।
उन्होंने नक्सल आंदोलन से जुड़े लोगों से हिंसा छोड़ शांति के मार्ग पर चलते हुए मुख्यधारा में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नक्सल मुक्त भारत केलिए संकल्पित है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








