Jharkhand Politics: महिला आरक्षण बिल को लेकर फिर से सियासी घमासान शुरु हो गया है। भाजपा के महिला जनाक्रोश मार्च को लेकर राजद के प्रवक्ता कैलाश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने इसे महज एक ढोंग और नाटक करार दिया है। यादव ने दो टूक कहा कि जब तक विपक्ष को भरोसे में लेकर लिखित और पारदर्शी वादा नहीं किया जाता, तब तक भाजपा की नीयत पर भरोसा करना नामुमकिन है।
Read More- US Iran Talks: क्या रुक जाएगा महायुद्द! इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच आज आर-पार की बातचीत
Jharkhand Politics: चोरी छिपे दो बिल लाना असंवैधानिक
कैलाश यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब 2023 में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो चुका था, तो अब दोबारा इसकी नौटंकी क्यों की जा रही है?
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस बिल की आड़ में चोरी छिपे दो अन्य बिल लाना चाहती है, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। राजद प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि जातीय जनगणना के बिना परिसीमन करना असंभव है और बिना इसके आरक्षण का लाभ पिछड़ों तक नहीं पहुंचेगा।
Read More- Love Affair: अवैध संबंध का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड की खातिर पति ने पत्नी को मार डाला
Jharkhand Politics: अपने दामन के दाग मिटाओ
भाजपा पर कड़ा हमला बोलते हुए कैलाश यादव ने इसे ‘जुमलेबाज’ और ‘बड़का झूठा पार्टी’ बताया। उन्होंने तीखी भाषा में कहा कि भाजपाई महिलाओं के हितैषी बनने का ढोंग छोड़ें और पहले अपने दामन पर लगे दागों को साफ करें। उन्होंने भाजपा को ‘बलात्कारी पार्टी’ तक कह डाला और कहा कि जनता अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









