Jharkhand Politics: झारखंड में कर्मचारियों के वेतन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर सियासी घमासान छिड़ गई है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के ‘खाली खजाना’ वाले आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा सिर्फ भ्रम फैलाकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है।
Read More- Jharkhand News: नेतरहाट स्कूल में अब छात्राएं भी ले सकेंगी एडमिशन, जाने पूरा प्रोसेस
Jharkhand Politics: वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित
राकेश सिन्हा ने नीति आयोग के ‘वित्तीय स्वास्थ्य सूचकांक-2026’ का जिक्र करते हुए कहा कि झारखंड पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शासित बड़े राज्य गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार इस सूची में काफी पीछे यानी फिसड्डी साबित हुए हैं। ऐसे में राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।
Read More- चाची से ‘Love Affair’ ने ली भतीजे की जान, अपनों ने ही मिलकर उतारा मौत के घाट
Jharkhand Politics: झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केन्द्र सरकार
वेतन में देरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि हर वित्तीय वर्ष के पहले महीने में प्रक्रियात्मक कारणों से थोड़ी देरी होती रही है, जो एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जीएसटी मुआवजा, केंद्रीय अनुदान और अन्य वित्तीय हिस्सेदारी में झारखंड के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा महंगाई, बेरोजगारी और अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के अनर्गल आरोप लगा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








