गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की पीड़िता का सुरक्षित रेस्क्यू; संयुक्त अभियान में मिली बड़ी सफलता

झारखंड की वांछित मानव तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। संयुक्त अभियान में खूंटी की एक पीड़िता का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जानें पूरी खबर।

अगस्त 21, 2026
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News
A A
झारखंड की वांछित मानव तस्कर की गिरफ्तारी और खूंटी की पीड़िता के रेस्क्यू से जुड़ा पुलिस स्टेशन का दृश्य

झारखंड की वांछित मानव तस्कर की दिल्ली से गिरफ्तारी और खूंटी की पीड़िता के रेस्क्यू के संबंध में संयुक्त कार्रवाई का प्रतीकात्मक चित्र।

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने

नई दिल्ली/रांची, 1 अगस्त 2026: झारखंड सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, झारखंड भवन, नई दिल्ली के समन्वय में चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एक स्थानीय एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड की एक वांछित मानव तस्कर को शनिवार सुबह दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। इसी अभियान के दौरान मानव तस्करी की शिकार खूंटी जिले की एक बालिका को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • JPSC मामले में CID का बड़ा एक्शन, पंकज प्रसून और ऋतिक रौशन गिरफ्तार
  • Breaking News: झीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मौत की सजा
  • Breaking News: JPSC और JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में पंकज प्रसून सहित तीन गिरफ्तार

Toggle
  • कई मामलों में थी वांछित, कोर्ट से जारी था गिरफ्तारी वारंट
  • लगातार रेकी के बाद शनिवार सुबह हुई गिरफ्तारी
  • खूंटी की एक बालिका को सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
  • महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
  • पुनर्वास के बाद सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा
  • सैकड़ों पीड़ितों का हो चुका है सफल पुनर्वास
  • झारखंड भवन का पुनर्वास केंद्र निभा रहा अहम भूमिका

कई मामलों में थी वांछित, कोर्ट से जारी था गिरफ्तारी वारंट

अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार महिला मानव तस्कर के खिलाफ वर्ष 2023 से चाईबासा में मानव तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। चाईबासा पुलिस पहले भी कई बार दिल्ली पहुंचकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर चुकी थी, लेकिन हर बार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बच निकलती थी।

लगातार रेकी के बाद शनिवार सुबह हुई गिरफ्तारी

इस बार चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस, स्थानीय एनजीओ और एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र की संयुक्त रणनीति के तहत पिछले दो-तीन दिनों से आरोपी के संभावित ठिकानों की लगातार निगरानी और रेकी की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान शनिवार सुबह लगभग 6 बजे आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चाईबासा पुलिस को चार दिनों की रिमांड प्राप्त हुई है। अब पुलिस उससे मानव तस्करी से जुड़े अन्य मामलों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी।

यहाँ पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ओमान से सुरक्षित लौटी सिमडेगा की बेटी प्रीति कुजूर, भारतीय दूतावास की मदद से हुआ रेस्क्यू

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खूंटी की एक बालिका को सुरक्षित किया गया रेस्क्यू

संयुक्त अभियान के दौरान एक अन्य मानव तस्कर की भी गिरफ्तारी की गई। उसके घर से खूंटी जिले की एक बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। बालिका को दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा चुका है तथा फिलहाल उसे सुरक्षित गृह में रखा गया है। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद उसके सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि मानव तस्करी के मामलों में विभाग की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। उन्होंने राज्य के सभी जिलों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर संयुक्त टीम बनाकर नई दिल्ली भेजने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि संकट में फंसे बच्चों और महिलाओं को शीघ्र रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके गृह राज्य वापस लाया जा सके।

पुनर्वास के बाद सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा

सचिव ने बताया कि रेस्क्यू के बाद पीड़ित बच्चों और महिलाओं को झारखंड सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। साथ ही उनकी निरंतर निगरानी भी की जाएगी, ताकि वे भविष्य में दोबारा मानव तस्करी का शिकार न बनें।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

सैकड़ों पीड़ितों का हो चुका है सफल पुनर्वास

महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार मानव तस्करी के खिलाफ सक्रिय अभियान चला रहा है। विभाग के अनुसार अब तक झारखंड के सैकड़ों बच्चों एवं महिलाओं को मानव तस्करी के चंगुल से सुरक्षित निकालकर उनका सफल पुनर्वास कराया जा चुका है।

झारखंड भवन का पुनर्वास केंद्र निभा रहा अहम भूमिका

गौरतलब है कि एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, झारखंड भवन, नई दिल्ली मानव तस्करी एवं अन्य संकटग्रस्त परिस्थितियों में फंसी महिलाओं और बच्चों के संरक्षण, बचाव, पुनर्वास एवं गृह वापसी के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

यह पूरी कार्रवाई झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त श्री अरवा राजकमल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • Jharkhand: 18 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा
    Jharkhand: 18 अगस्त को मौसम का बड़ा अलर्ट! 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा
  • चमोली सुरंग हादसे में झारखंड के एक मजदूर की मौत, 7 प्रभावित-सीएम हेमतं ने दिये अहम निर्देश
    चमोली सुरंग हादसे में झारखंड के एक मजदूर की मौत, 7 प्रभावित-सीएम हेमतं ने दिये अहम निर्देश
  • Ranchi में स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद
    Ranchi में स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद
  • Jharkhand Weather Alert: झारखंड में इस दिन तक वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना
    Jharkhand Weather Alert: झारखंड में इस दिन तक वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना
Akash Singh
Akash Singh

डिजिटल एडिटर एवं टेक्निकल हेड, खबर मन्त्र। डिजिटल मीडिया, वेब जर्नलिज्म और पब्लिशिंग सिस्टम्स के साथ झारखंड और राष्ट्रीय समाचारों का डिजिटल संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
धनबाद Dhanbad

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सितम्बर 16, 2026
पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल
पलामू Palamu

पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल

सितम्बर 16, 2026
Major action by CID in JPSC case; Pankaj Prasoon and Hrithik Roshan arrested.
झारखंड Jharkhand News

JPSC मामले में CID का बड़ा एक्शन, पंकज प्रसून और ऋतिक रौशन गिरफ्तार

सितम्बर 16, 2026
Next Post
ओमान से सुरक्षित लौटी सिमडेगा की प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर और झारखंड सरकार की मदद से जुड़ा प्रतीकात्मक चित्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ओमान से सुरक्षित लौटी सिमडेगा की बेटी प्रीति कुजूर, भारतीय दूतावास की मदद से हुआ रेस्क्यू

Aaj Ka Rashifal 2 August 2026

2 अगस्त 2026 Rashifal: आज बन रहे 5 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

PM मोदी के जन्मदिन पर झारखंड में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, 21 हजार दीपों से सजेगा रांची

सितम्बर 16, 2026

झारखंड में अब एक कॉल पर 4 घंटे में मिलेगा ब्लड, सरकार और MS Science के बीच हुआ MoU

सन्नी टोप्पो ने संभाली BJP ST मोर्चा की कमान, 2029 चुनाव को लेकर संगठन पर जोर

मुठभेड़ में नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर सागर सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पलामू में वज्रपात से 13 पशुओं की मौत, महिला समेत दो लोग घायल

क्या फिर खुलेगा सुशांत सिंह राजपूत केस! CBI की पुरानी रिपोर्ट और 2026 की नई जांच में क्या है कनेक्शन?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra