Jharkhand Weather Update: झारखंड में कुदरत का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां राजधानी रांची समेत पूरा राज्य भीषण गर्मी और ‘लू’ (Heatwave) की चपेट में है, वहीं मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भारी तबाही की चेतावनी जारी की है। झारखंड के ऊपर बन रहे एक नए चक्रवाती सिस्टम (Cyclonic System) के कारण अगले कुछ घंटों में मौसम पूरी तरह पलटने वाला है।
Jharkhand Weather Update: 27 अप्रैल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है राज्य के कई हिस्सों में 50 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। मेघगर्जन के साथ आसमान से बिजली गिरने और ओलावृष्टि (Hailstorm) की प्रबल संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है, जिससे शाम को थोड़ी राहत मिल सकती है।
किसानों के लिए विशेष चेतावनी
मौसम में आ रहे इस अचानक बदलाव को देखते हुए किसानों को अपनी फसलों के प्रति बेहद सावधान रहने की सलाह दी गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान हो सकता है।
Jharkhand: रांची और आसपास के इलाकों का पूर्वानुमान
| समय | तापमान | स्थिति | विंड गस्ट (हवा की गति) |
| सुबह | 38°C (RealFeel 41°) | धुंधली धूप और भीषण गर्मी | 41 किमी/घंटा |
| दोपहर | 40°C (RealFeel 42°) | अत्यधिक गर्मी और लू | 44 किमी/घंटा |
दोपहर के समय UV इंडेक्स 12.0 (Extreme) तक जा सकता है। लंबे समय तक बाहर रहने पर डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक का खतरा है।
राहत की खबर यह है कि मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 28, 29 और 30 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, यह राहत अस्थायी होगी और इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
डीसी जामताड़ा की अपील
जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे भीषण गर्मी को देखते हुए सतर्क रहें, शरीर में पानी की कमी न होने दें, हल्के और सूती कपड़ों का प्रयोग करें। साथ ही अनावश्यक रूप से दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करें।











