Ranchi: झारखंड में अब डॉक्टरों की कमी नहीं होगी। केन्द्र सरकार ने झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजो में सीटों की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों और स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत के बाद भारत सरकार ने राज्य के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में MBBS और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) सीटों में बंपर बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
धनबाद और जमशेदपुर को मिली बड़ी सौगात
इस नए विस्तार के तहत दो प्रमुख संस्थानों की तस्वीर बदलने वाली है:
-
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (SNMMCH), धनबाद: यहां वर्तमान 100 MBBS सीटों को बढ़ाकर सीधे 250 कर दिया गया है। यानी एक साथ 150 नई सीटों का इजाफा हुआ है।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report -
MGM मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर: यहां भी सीट विस्तार के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की स्वीकृति मिली है।
इसके लिए भारत सरकार ने ₹225 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है, जिसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी ₹135 करोड़ होगी।
डॉक्टरों की कमी होगी दूर, विशेषज्ञों की बढ़ेगी संख्या
सिर्फ MBBS ही नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों में PG (पोस्ट ग्रेजुएट) सीटों को भी मंजूरी दी गई है। इससे झारखंड को आने वाले समय में बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर (Specialist Doctors) मिलेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, हमारा संकल्प था कि झारखंड के बच्चे बाहर न जाएं और यहीं डॉक्टर बनकर राज्य की सेवा करें। आज वह सपना पूरा हो रहा है।
ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
सीटों में इस वृद्धि का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा। जब राज्य के पास पर्याप्त डॉक्टर होंगे, तो दूरदराज के गांवों तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और उनकी टीम के समन्वय से यह बड़ी सफलता हासिल हुई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







