Jharkhand: पहले प्रेमिका ने प्रेमी पर यौन शोषण का आरपो लगाया, अब उसी से शादी की जिद में युवती तीन बार टावर पर चढ़ी है। यह मामला है झारखंड के पलामू जिले का। जहां अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर युवती ने 13 दिनों के अंदर तीन बार यह कदम उठाया है। इस खबर को जिसने भी सूना वह यह सोचने को मजबूर है कि जब शादी ही करनी थी तो प्रेमी पर गंभीर आरोप क्यों लगाया।
150 फीट टावर पर चढ़ी
दरअसल गुरूवार की सुबह करीब 5 बजे पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में उस वक्त अफऱा-तफरी मच गई। जब एक युवती करीब 150 फीट ऊंची मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की मांग है कि उसकी शादि उसी युवक से कराई जाए, जिसके साथ वह प्रेम करती है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने का प्रयास किया गया। देखते ही देखते आसपास के कई गांवों के लोग वहां जुट गए। जिसके बाद कड़ी मेहनत के बाद नीचे उतारा गया।
अपने ही प्रेमी पर शादी का झांसा देकर लगाया था यौन शोषण का आरोप
हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उसने मनातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि युवती पिछले 13 दिनों में तीन बार टावर पर चढ़ चुकी है। पहली बार 24 अक्टूबर को शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी थी। उसी दौरान पुलिस ने युवती को मौके पर बुलाया था। युवक की ओर से शादी का आश्वासन मिलने के बाद युवती टावर से नीचे उतर आई थी।
बात से मुकर गया था युवक
हालांकि बाद में युवक शादी की बात से मुकर गय़ा। इसके बाद युवती ने उसके खिलाफ यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। लेकिव युवती की शादी की मांग खत्म नहीं हुई। 25 अक्टूबर को वह एक बार फिर टावर पर चढ़ गई। काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस परिजनों औऱ ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा। इसके बाद सुरक्षा औऱ देखभाल के लिहाज से उसे सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गय़ा। इधर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को युवती का भाई उसे वन स्टपॉ सेंटर से घर लेकर आया। लेकिन जैसे ही युवती को पता चला कि उसके प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया। वह एक बार फिर टावर पर चढ़ गई।
फिलहाल पुलिस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी है। अब सवाल यह है कि जिस युवक पर युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया औऱ जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उसी युवक से शादी की मांग को लेकर वह बार-बार अपनी जान जोखिम में क्यों डाल रही है। हालांकि अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Read More: Ranchi में परिवार को बंधक बनाकर 4 लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।







