Jharlhand News: बिहार सीमा से सटे हजारीबाग जिले में अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। सीमावर्ती इलाका होने का फायदा उठाकर तस्कर यहां नकली शराब का जाल बिछाते रहे हैं।
Read More- Toxic के नए टीजर ने हिला डाला, यश का खूंखार लुक रिवील-क्या फिर टूटेगा बॉक्स ऑफिस!
लेकिन हाल के दिनों में जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग की सख्त कार्रवाई ने इस गोरखधंधे की कमर तोड़नी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में एक बार फिर कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आरा भुसाई गांव में चल रही एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।
Read More- Jharkhand News: खूंटी में खूनी रफ्तार: ट्रक के अंदर घुसी कार, दो पादरियों की दर्दनाक मौत
Jharlhand News: भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस संयुक्त छापेमारी में विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी। मौके से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, शराब बनाने के उपकरण और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे साधन बरामद किए गए। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। जब्त की गई शराब की बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
शराब ढोने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है
उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तस्करों ने अब अपने तरीके बदल लिए हैं। पहले जहां नकली शराब एक ही जगह पर तैयार की जाती थी, वहीं अब छोटे-छोटे घरों में अलग-अलग यूनिट बनाकर शराब तैयार की जा रही है। इसके बाद इसे अलग-अलग खेप में बाजार तक पहुंचाया जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि शराब ढोने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि किसी को शक न हो।
विभाग ने साफ शब्दों में कहा है कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे शराब का सेवन केवल अधिकृत दुकानों से ही करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








