Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) प्रक्रिया के दौरान Household Enumeration में सामने आ रहे Anomaly और Unmapped मतदाताओं के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। पार्टी ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO), झारखंड को पत्र भेजकर विस्तृत जानकारी और स्पष्टीकरण मांगा है।
JMM का कहना है कि राज्य के कई इलाकों से ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का Anomaly या Unmapped Status दिखाया जा रहा है। पार्टी ने आशंका जताई है कि इससे पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित हो सकते हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।
JMM ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पूछे चार बड़े सवाल
पार्टी ने अपने पत्र में चार प्रमुख बिंदुओं पर जवाब मांगा है—
- Household Enumeration के दौरान Anomaly और Unmapped मतदाताओं की संख्या कितनी है और उनका विवरण क्या है?
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) तथा BLO को इस संबंध में क्या दिशा-निर्देश दिए गए हैं?
- यदि किसी मतदाता का नाम Anomaly या Unmapped श्रेणी में आता है तो उसके समाधान की प्रक्रिया क्या होगी?
- यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट जाता है या तकनीकी कारणों से छूट जाता है तो उसे पुनः जोड़ने की क्या व्यवस्था की गई है?
मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग
JMM ने पत्र में कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए तथा किसी भी योग्य मतदाता का नाम तकनीकी त्रुटि या प्रशासनिक चूक के कारण प्रभावित नहीं होना चाहिए। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और सभी पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








