Jharkhand: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में CID की जांच लगातार जारी है। CID की टीम गिरफ्तार अभय तिवारी से पूछताछ कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ CID की टीम आज पलामू पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार CID की टीम दो शिक्षकों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। लेकिन दोनों शिक्षक अपने घर से गायब नजर आए थे। यह छापेमारी CID की टीम और पलामू पुलिस के द्वारा संयूक्त रूप से किया जा रहा है।
पलामू में दो शिक्षकों की तलाश में पहुंची CID की टीम
बता दें कि तीन अगस्त को पलामू के मेदिनीनगर औऱ नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में CID और पलामू पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। जिसमें नौडीहा के रहने वाले शिक्षक संतोष कुमार और मेदिनीनगर के रहने वाले शिक्षक रविशंकर कुमार के घर पर छापेमारी की गई थी। इस छापेमारी में टीम ने शिक्षकों के घरों से कई डिवाइस जब्त की थी और महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद किए गए थे।वारंट लेकर दोबारा दोनों शिक्षकों के घर पहुंची टीम
जिसकी जांच करने के बाद आज दोबारा से CID की टीम पलामू पुलिस के साथ संतोष कुमार और रविशंकर कुमार के घर पर वारंट लेकर पहुंची थी। लेकिन दोनों शिक्षक अपने अपने घर पर मौजूद नही थे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों शिक्षक फरार चल रहे है। दोनों के संभावित ठिकानों पर पुलिस के द्वारा छापेमारी शुरू कर दी गई है।रांची में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी
दूसरी तरफ देखे तो रांची में सीआईडी की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। चाहे अभय तिवारी की बात की जाए या फिर जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते। लगातार हो रही पूछताछ में सीआईडी को कई जानकारियां मिली है। कई लोगों के नाम भी सामने आए है। अब देखने वाली बात यह होगी की सीआईडी की अगल कदम क्या होता है। क्योंकि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र डटे हुए है। मामले की जांच सीबीआई ने कराने की बात कह रहे है। दूसरी तरफ सरकार का कहना है कि सीआईडी जांच कर रही है। जल्द ही मामले से पूरी तरह से पर्दा हट जाएगा।अब तक CID ने कितने लोगों को किया गिरफ्तार
देखा जाए तो 25 जुलाई जब से छात्र प्रदर्शन करते नजर आ रहे है। तभी लेकर 12 अगस्त 2026 तक CID की टीम ने कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें एल. ख्यांग्ते, श्वेता गुप्ता / श्वेता कुमारी गुप्ता, सोनू कुमार , अरविंद कुमार, धर्मेन्द्र / धर्मेन्द्र कुमार, रामवीर सिंह, अभय कुमार तिवारी, रक्षक सिंह, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद इबाद, हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह, संजय कुमार, उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा, मनोज कुमार का नाम शामिल है। ये भी पढ़ें: पहली JPSC परीक्षा से 14वीं JPSC तक: 2003 में उठा था पहला सवाल, आज आंदोलन तक पहुंची कहानी
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









