‘धागा’ एकता और विविधता का प्रतीक
उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुजूर ने हथकरघा को भारतीय संस्कृति और स्वदेशी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने देश के बुनकरों के योगदान की सराहना करते हुए ‘धागा’ को एकता और विविधता का प्रतीक बताया। वहीं, वीवर्स सर्विस सेंटर के उप निदेशक प्रियदर्शी दरीपा ने हथकरघा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कौशल उन्नयन, तकनीकी विकास, बुनाई, हैंड पेंटिंग और झारखंड की जनजातीय कला से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। इसके बाद वीवर्स सर्विस सेंटर की उपलब्धियों और सफलता की कहानी पर आधारित ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति भी दिखाई गई।विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और फैशन प्रस्तुतियां दीं। समूह नृत्य, संबलपुरी नृत्य, ‘क्रोमैटिक सर्कल्स’ और सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों की ‘मेटामॉर्फिक फोर्स’ प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इन प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, हथकरघा परंपरा और आधुनिक फैशन के बीच खूबसूरत तालमेल को मंच पर पेश किया। कार्यक्रम में हथकरघा को केवल पारंपरिक वस्त्र निर्माण तक सीमित न रखते हुए उसे आधुनिक फैशन और रचनात्मकता से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद प्रो. कोमल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर फैशन टेक्नोलॉजी विभाग की प्रो. मनीषा, प्रो. सरवर, प्रो. पुनीता, प्रो. सुमित और प्रो. नासिर समेत कॉलेज के छात्र-छात्राएं और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









