Ranchi: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच आज वार्ता का दूसरा दिन है। यह बातचीत राजकीय अतिथि शाला में आयोजित की जाएगी। वार्ता के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रों को वार्ता स्थल तक लाने के लिए SDM छात्रों के पास पहुंचे हैं। उम्मीद है कि कुछ ही देर में छात्र प्रतिनिधिमंडल राजकीय अतिथि शाला पहुंचेगा। वहीं, सरकार की ओर से भी प्रतिनिधिमंडल के वार्ता में शामिल होने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
शुक्रवार को करीब ढाई घंटे चली थी वार्ता
इससे पहले शुक्रवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच करीब ढाई घंटे तक बातचीत हुई थी। हालांकि, लंबी वार्ता के बावजूद छात्रों की मांगों को लेकर कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी और छात्रों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया। आज होने वाली बैठक को ऐसे में काफी अहम माना जा रहा है। छात्रों की प्रमुख मांगों और परीक्षा से जुड़े विवादों पर सरकार की ओर से क्या आश्वासन दिया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ये भी देखें: सैकड़ों छात्र सरकार से जवाब मांगने पहुंचे, जिससे आक्रोश फैल गया।राजकीय अतिथि शाला के बाहर सुरक्षा और तैयारियां पूरी
आज की वार्ता को लेकर राजकीय अतिथि शाला के बाहर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सभी की नजरें छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकार के प्रतिनिधियों के पहुंचने पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि आज की वार्ता में सरकार और छात्रों के बीच सहमति बनती है या आंदोलन आगे भी जारी रहता है। ये भी पढ़ें: Ranchi Traffic Alert: आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, जानें रूट-पार्किंग की पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








