Khunti News: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र स्थित तिमड़ा गांव में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने शुक्रवार रात हिंसक रूप ले लिया। अचानक आए अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग शुरु कर दी। इस घटना में सुकरा महतो की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि बेटा अर्जुन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
Khunti News: किराना दुकान में परिवार के साथ बैठे थे तब हुआ हमला
मिली जानकारी के मुताबिक करीब आठ बजे सुकरा महतो अपने घर के पास बनी किराना दुकान में परिवार के साथ बैठे थे। तभी दो हथियारबंद लोग वहां आ पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने पहले अर्जुन महतो को निशाना बनाया। अर्जुन ने बचने की कोशिश की, लेकिन गोली उसके दाहिने हाथ में लग गई।
इसके बाद अपराधियों ने सुकरा महतो पर गोली चला दी, जो सीधे उनके सीने में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली मारने के बाद मौका देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए।
Khunti News: जमीन विवाद में गोलीबारी की आशंका
घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को कर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने सुकरा महतो को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया है।
परिवार का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि जमीन विवाद में ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








