Koderma: कोडरमा जिले के मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के तहत इस बार 0 से 5 वर्ष के कुल 31,667 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका मिश्रा ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड में कुल 204 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 2 ट्रांजिट बूथ भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें बंधन चौक और दरदाही चौक शामिल हैं।
कुल 408 वैक्सीनेटर दल और 23 पर्यवेक्षकों की तैनाती
यह अभियान 28 जून 2026 को बूथ स्तर पर शुरू होगा, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
Read More- कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
इस कार्य के लिए कुल 408 वैक्सीनेटर दल और 23 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है, जिन्हें पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना और JSLPS के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।
Read More- कोडरमा में नाबालिग युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका की आनी थी बारात
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं ताकि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को मजबूत किया जा सके।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









