Koderma: कोडरमा सदर प्रखंड स्थित सीडी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को प्राचार्य शशि कुमार के निलंबन को लेकर छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। निलंबन की जानकारी मिलते ही छात्राएं कक्षाओं से बाहर निकल आईं और विभाग के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने लगीं।
प्राचार्य का निलंबन दुर्भावना से प्रेरित
छात्राओं का कहना था कि शशि कुमार के प्राचार्य बनने के बाद विद्यालय में पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य का निलंबन दुर्भावना से प्रेरित है। छात्राओं ने साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर उन्हें विद्यालय से नहीं जाने देंगी।
सड़क से वापस खींचकर विद्यालय ले आईं छात्राएं
कागजी प्रक्रिया पूरी कर जब शशि कुमार विद्यालय से बाहर निकले तो छात्राओं ने मुख्य गेट खोलकर उनका पीछा किया। वे उन्हें सड़क से वापस खींचकर विद्यालय ले आईं। छात्राओं की मांग थी कि उनका निलंबन रद्द कर उन्हें फिर से प्राचार्य बनाया जाए।
Read More- कोडरमा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दूसरा गंभीर
कार्य में लगातार लापरवाही पर कार्रवाई
वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज ने बताया कि कार्य में लगातार लापरवाही और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी के कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्हें तीन बार कारण बताओ नोटिस दिया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट
सूचना पर तिलैया थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और छात्राओं को समझाकर स्थिति नियंत्रित की। डीईओ ने भी छात्राओं से बातचीत के लिए विद्यालय जाने की बात कही।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









