पुलिस के अनुसार मनोहर गंझु को पहुंचाता था सहयोग
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कुलदीप गंझु की वर्ष 2023 में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए नक्सली अमर सिंह भोक्ता से करीबी दोस्ती थी। पुलिस का दावा है कि इसी संपर्क के चलते बाद में कुलदीप गंझु का संपर्क मनोहर गंझु से हुआ और वह उसके लिए काम करने लगा। पुलिस के अनुसार, कुलदीप गंझु मनोहर गंझु तक खाने-पीने समेत अन्य आवश्यक सामान पहुंचाने में सहयोग करता था। इसके अलावा वह इलाके में अपना प्रभाव बनाए हुए था।ठेकेदारों और मनोहर गंझु के बीच लेवी सेटलमेंट का आरोप
पुलिस ने आरोप लगाया है कि कुलदीप गंझु ठेकेदारों और मनोहर गंझु के बीच कथित लेवी के लेन-देन का सेटलमेंट कराने में भी भूमिका निभाता था। पुलिस का कहना है कि नक्सली नेटवर्क से संपर्क में रहने के कारण आरोपी का इलाके में दबदबा बना हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुलदीप गंझु पहले भी NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है।सिल्दाग गांव का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप गंझु, पिता मुकुंद गंझु, निवासी ग्राम सिल्दाग, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।लावालौंग थाना पुलिस की छापेमारी
कुलदीप गंझु की गिरफ्तारी के लिए की गई कार्रवाई में लावालौंग थाना पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि इलाके में नक्सलियों को सहयोग या पनाह देने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सली गतिविधियों में सहयोग करने, उनके लिए संसाधन उपलब्ध कराने या किसी भी तरह से नेटवर्क को मजबूत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








