शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

नहाय-खाय के साथ शुरु हुआ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ

अप्रैल 1, 2025
in बिहार Bihar News
A A
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~5 मिनट•हिंदी बुलेटिन

पटना। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा की आज मंगलवार से नहाय-खाय के साथ शुरु हो गई। नहाय-खाय में व्रती स्नान कर नए वस्त्र धारण करते हैं और चने की दाल, कद्दू की सब्जी, और चावल ग्रहण करते हैं। इस दिन घर की साफ-सफाई और शुद्धिकरण पर जोर दिया जाता है।

खरना को दूसरे दिन व्रती दिन भर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस प्रसाद को पूरे समुदाय में बांटा जाता है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। यह मुख्य दिन होता है। श्रद्धालु नदी या तालाब के किनारे जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान बांस की टोकरी में ठेकुआ, फल और गन्ना रखकर विशेष भागवान भास्कर की पूजा की जाती है। अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है। इसके बाद प्रसाद वितरण और पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव मनाया जाता है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • पुलिस को देख नदी में कूदे 50-60 लोग, पुनपुन नदी में डूबने से दो की मौत
  • "बिहार में हेलीकॉप्टर से गिरा राशन का पैकेट!" सिर पर गिरते ही बाढ़ पीड़ित की मौत, सारण में राहत बनी आफत
  • वैशाली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेले पर शव लेकर घर लौटे परिजन

पटना जिला प्रशासन की ओर से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को देखते हुए 41 गंगा घाट और सात तालाबों को तैयार किया गया है। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से घाटों की सफाई और एप्रोच रोड के साथ गंगा नदी में बेरीकेडिंग, शुद्ध पेजल, लाइटिंग, शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। गंगा घाटों पर मेडिकल टीम की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। गंगा नदी में लगातार एसडीआरएफ की टीम के द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा नदी में किए गए बेरीकेडिंग को पर ना करें।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

गंगा घाटों पर दिखाई दी काफी भीड़

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

नहाय-खाय के दिन पटना के गंगा घाटों पर छठव्रतियों की काफी भीड़ देखने को मिली । बड़ी संख्या में छठव्रती ने गंगा में डुबकी लगाई और गंगाजल अपने सिर पर रखकर घर ले गए। राजधानी पटना समेत बिहार के दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया जैसे शहरों में गंगा और अन्य नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही । यह पर्व सूर्य देवता और छठी मईया की उपासना का प्रतीक है, जो न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का भी परिचय देता है।

छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाने वाला चार दिवसीय महापर्व है। छठव्रती ने बताया कि यह साल में दो बार-चैत्र माह में चैती छठ और कार्तिक माह में कार्तिकी छठ के रूप में मनाया जाता है। चैती छठ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होती है, जो आमतौर पर मार्च-अप्रैल में पड़ती है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

पौराणीक मान्यताओं के मुताबिक महाभारत काल में द्रौपदी ने पांडवों की खोई हुई राजसत्ता वापस पाने और संतान प्राप्ति के लिए छठ व्रत किया था। एक अन्य कथा के अनुसार, भगवान राम और सीता ने अयोध्या लौटने पर कार्तिक मास में छठ पूजा की थी। स्थानीय लोक कथाओं में छठी मईया को सूर्य देव की बहन और संतान रक्षक देवी माना गया है। इस प्रकार, यह पर्व प्रकृति पूजा और स्त्री-शक्ति के सम्मान का भी प्रतीक है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
A Singh
A Singh

न्यूज डेस्क, खबर मन्त्र। झारखंड की प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ब्रेकिंग खबरों का केंद्रीय डेस्क संपादन।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

50–60 people jumped into the river upon seeing the police; two drowned in the Punpun River.
बिहार Bihar News

पुलिस को देख नदी में कूदे 50-60 लोग, पुनपुन नदी में डूबने से दो की मौत

अक्टूबर 6, 2026
बिहार के सारण जिले में वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बाढ़ राहत सामग्री गिराने के दौरान हादसा
बिहार Bihar News

“बिहार में हेलीकॉप्टर से गिरा राशन का पैकेट!” सिर पर गिरते ही बाढ़ पीड़ित की मौत, सारण में राहत बनी आफत

अक्टूबर 3, 2026
Healthcare system in Vaishali under scrutiny: Family returns home with body on a handcart after failing to get an ambulance.
बिहार Bihar News

वैशाली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेले पर शव लेकर घर लौटे परिजन

अक्टूबर 1, 2026
Next Post

राज्यसभा में उठी न्यायिक सुधारों की मांग, जजों के लिए हो दो साल का 'कूलिंग ऑफ पीरियड'

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बर्ड फ्लू फैला, शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र के सभी चूजों

Breaking News: रांची टी-20 में पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, ईशान किशन एक छक्के से रच सकते हैं इतिहास

Breaking News: रांची टी-20 में पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, ईशान किशन एक छक्के से रच सकते हैं इतिहास

अक्टूबर 9, 2026

मां बनने के बाद कटरीना कैफ हुईं ट्रोल, अब आलोचना पर एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

स्त्री 3 पर लगी मुहर! सिरकटे के बाद अब किस नए भूत से भिड़ेंगे विक्की? राजकुमार राव ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

छठ तालाब शिव मंदिर परिसर में रावण दहन आयोजन को लेकर बैठक, नई समिति का गठन

Breaking News: बंगाल की दोनों सीटों पर भाजपा, तमिलनाडू में TVK का कब्जा-जाने 4 राज्यों का रिजल्ट

रांची में पूर्व राजनीतिक सलाहकार के बंद घर में चोरी, ताला तोड़कर नगदी-जेवर ले गए चोर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts