सिंदरी: शुक्रवार की सुबह सिंदरी के खालसा मोड़ के समीप सेटलिंग टैंक से अदानी एसीसी सिमेंट फैक्ट्री की तरफ जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया. ट्रक संख्या जे एच 01 वी 7631 नाले में गिरा हुआ पाया गया. बताया जा रहा है की ये हादसा सुबह 4 बजे का है.
वाहन चालक मौके पे हुआ फरार
हालाँकि राहत की बात ये रही की उस वक़्त पूरा ट्रक खाली था, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. वाहन चालक ट्रक को उसी स्तिथि में छोड़ कर भाग गया.
Read more: पटना रजिस्ट्री ऑफिस में चली गोली, दो लोग घायल, जाने क्या है वजह
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अहले सुबह लगभग चार बजे ट्रक चालक ट्रक में सोने लगा था और खालसा मोड़ के करीब ही अनियंत्रित हो गया था. कुछ दूर आगे जाकर ट्रक सड़क से उतरकर बायीं तरफ नाले में जा गिरा. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. चालक ट्रक को यथास्थिति में छोड़कर फरार हो गया है. ट्रक खाली था, इसलिए माल की भी कोई क्षति नहीं हुई है.
सीनियर कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों पर जमीनी रिपोर्टिंग।












