Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम के पास खरकाई नदी में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने गए दो छात्र गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय गोताखोर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
दूसरे छात्र की तलाश में जुटी टीम
पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान आदित्यपुर के कल्पनापुरी अशोक विहार निवासी उत्कर्ष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र शनिवार दोपहर करीब एक बजे नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान वे गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सके और देखते ही देखते डूब गए।
एक छात्र का शव पुलिस ने ढूढ़ निकाला
घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पाराशर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक छात्र का शव बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे छात्र की तलाश देर शाम तक जारी रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आसंगी चेक डैम और खरकाई नदी का यह इलाका पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। ग्रामीण अक्सर यहां आने वाले युवाओं को गहरे पानी में नहीं जाने की सलाह देते हैं, लेकिन कई लोग चेतावनी को नजरअंदाज कर देते हैं। यही लापरवाही बार-बार जानलेवा साबित हो रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







