गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

धनबाद में प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार व जिंदा बम के साथ गिरफ्तार

जुलाई 23, 2026
in धनबाद Dhanbad
A A
धनबाद में प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार व जिंदा बम के साथ गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

Dhanbad: धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह की एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करने का दावा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर भूली ओपी क्षेत्र स्थित बी पॉलिटेक्निक के समीप जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को हथियार और जिंदा बम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों एक स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बना रहे थे।

Table of Contents

Toggle
  • दो अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो जिंदा बम और मोबाइल फोन बरामद
    • जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की थी तैयारी, पुलिस ने समय रहते किया गिरफ्तार

दो अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो जिंदा बम और मोबाइल फोन बरामद

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए शोएब कुरैशी और गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में दोनों की पहचान प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्यों के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी के पास से दो जिंदा बम, ‘मेड इन इटली’ अंकित एक अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। वहीं शोएब कुरैशी के पास से ‘किंग केजीएफ’ अंकित एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए। बरामद कारतूस पर केएफ 7.65 अंकित है।

Read More- Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची सीआईडी की टीम

जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की थी तैयारी, पुलिस ने समय रहते किया गिरफ्तार

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान गिरोह से जुड़े हैं और गिरोह के निर्देश पर एक स्थानीय जमीन कारोबारी तथा होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार गुलाम गौस ने यह भी बताया कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से गोपी खान और प्रिंस खान के लगातार संपर्क में था।

Read More- कोडरमा में NIA ने विस्फोटक मैगजीन हाउस में मारी छापेमारी, दो हिरासत में

इस संबंध में भूली ओपी थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Related Posts

धनबाद के नवादा जंगल में मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत
धनबाद Dhanbad

धनबाद के नवादा जंगल में मिला खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

जुलाई 18, 2026
धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
धनबाद Dhanbad

धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

जुलाई 17, 2026
धनबाद में अमेरिका निर्मित अवैध पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ शातिर मोनू गिरफ्तार
धनबाद Dhanbad

धनबाद में अमेरिका निर्मित अवैध पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस के साथ शातिर मोनू गिरफ्तार

जुलाई 16, 2026
Next Post
अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में शुरु किया मौन आंदोलन, प्रदर्शन पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में शुरु किया मौन आंदोलन, प्रदर्शन पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में शुरु किया मौन आंदोलन, प्रदर्शन पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में शुरु किया मौन आंदोलन, प्रदर्शन पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

जुलाई 23, 2026

धनबाद में प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो बदमाश हथियार व जिंदा बम के साथ गिरफ्तार

JPSC मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- दिल्ली में NEET पर प्रदर्शन, झारखंड में घोटालों पर पर्दा

NEET Protest : मोदी सरकार के खिलाफ CJP का आंदोलन जारी… लेकिन विपक्ष के लिए यह एक मौका… जानिए कैसे?

सीएम हेमंत सोरेन को डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का मिला निमंत्रण

झारखंड सरकार ने RIMS रांची के लिए मंजूर किए 497.52 करोड़, वेतन, दवाइयों और आधुनिक सुविधाओं पर होगा खर्च

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra