Ranchi : JPSC परीक्षा से जुड़े कथित मेधा घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने शनिवार को दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में JPSC का कर्मचारी सोनू कुमार और परीक्षा संचालन एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के मार्केटिंग मैनेजर एवं मुख्य आरोपित मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय तिवारी के सहयोगी अरविंद कुमार शामिल हैं।
JPSC घोटाले मामले में अबतक 10 लोगों की गिरफ्तारी
सीआईडी के अनुसार, दोनों पर परीक्षार्थियों की ओएमआर शीट में कथित हेराफेरी और डेटा टेंपरिंग में भूमिका निभाने का आरोप है। इस कार्रवाई के साथ अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। Read More- दुमका में दोस्त बना जल्लाद, खटिया में सोते समय जिगरी को कुल्हाड़ी से काट डाला इससे पहले 22 जुलाई को सीआईडी ने जेपीएससी की तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता, टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय तिवारी तथा तकनीकी प्रोग्रामर उस्मान और एबाद को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 24 जुलाई को एजेंसी के तीन अन्य कर्मियों-हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार को भी जेल भेजा गया। Read More- कोडरमा में रेलवे ट्रैक से बिहार की टीचर का शव मिलने से सनसनी, शुक्रवार से थी लापता
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









