Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में आज लातेहार जिले के मनिका प्रखंड की प्रमुख प्रतिमा देवी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अबसर पर झारखण्ड प्रभारी के राजू मुख्य रूप से उपस्थित रहे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के राजू ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस के स्थाई आमंत्रित सदस्य और झारखण्ड कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने कहा कि कांग्रेस की जनपक्षधर नीतियों, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के अधिकारों के लिए किए जा रहे संघर्ष से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा देवी के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से लातेहार जिले, विशेषकर मनिका विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई ताकत और गति मिलेगी।
भाजपा समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने का काम करती है
प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और भाईचारे की राजनीति में विश्वास करती है, जबकि भाजपा समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने का काम करती रही है। झारखंड की जनता अब नफरत और झूठ की राजनीति को नकारते हुए विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव की राजनीति के साथ खड़ी है। कांग्रेस इसी जनभावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रतिमा देवी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
इस अबसर पर विधायक रामचंद्र सिंह, लातेहार जिला कांग्रेस प्रभारी भीमकुमार, निरंजन पासवान, जिला अध्य्क्ष कामेश्वर यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








