Ranchi: झारखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजधानी रांची में एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं के हर कदम का संकल्प झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाना है।
उन्होंने कहा कि झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से नशामुक्त करना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संकल्प है और मैराथन दौड़ में शामिल युवाओं ने उनके संकल्प को पूरा करने के लिए कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का प्रण लिया है।
मंत्री सुदिव्य कुमार गुरुवार को बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से पर्यटन, कला-संस्कृति,खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा मादक पदार्थों के सेवन से विरुद्ध जागरूकता हेतु मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे।
मैराथन दौड़ बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक
मैराथन दौड़ का आयोजन बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक रांची तक किया गया था। मैराथन दौड़ में रांची के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग संस्थान सहित कई गणमान्य लोगों ने इस मैराथन दौड़ में हिस्सा लेकर झारखंड को मादक पदार्थो के दुरुपयोग से बचाने का संदेश दिया।
Read More- रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी बस-ऑटो चालक समेत 2 की दर्दनाक मौत, दो गंभीर
कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार ने युवाओं और उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और नशा से दूर रहने का शपथ दिलाया। उन्होंने स्थानीय अल्बर्ट एक्का चौक पर मैराथन दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
साईकिल साइकिल प्रतियोगिता विजेताओं के नाम
(पुरुष वर्ग )
(1) शरद अहीर
(2) सुभास उरांव
(3) गुलशन डूंगडूंग
(महिला वर्ग )
(1) पूजा सिंह
(2) निशा कुमारी
(3) मंजू कुमारी
झारखंड को बेहतर, सशक्त बनाये रखे में युवा देंगे भरपूर योगदान
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड को नशामुक्त करने के साथ साथ युवाओं ने प्रण लिया है कि झारखंड को बेहतर, सशक्त बनाने में भरपूर योगदान देंगे। मैराथन दौड़ में झारखंड के युवाओं ने उत्साहवर्धक संकेत दिए हैं कि झारखंड को स्वस्थ, सबल और समृद्ध बनाये रखने से ही झारखंड आगे बढ़ेगा।
Read More- कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर-खेत में टहलने गई महिला को पटककर मार डाला
कार्यक्रम स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मैराथन दौड़ में आमजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी और रांची और अन्य जिलों के कई गणमान्य लोग शामिल थे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









