सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान

MMDR अधिनियम को लेकर झारखंड में सियासत तेज है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने JMM के आरोपों को भ्रामक बताया और राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया।

अगस्त 21, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Aditya Sahu terms JMM's allegations regarding the MMDR Act as misleading; BJP to launch an awareness campaign.

Aditya Sahu terms JMM's allegations regarding the MMDR Act as misleading; BJP to launch an awareness campaign.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
WhatsApp चैनल से जुड़ें खबर मंत्र चुने
रांची: MMDR अधिनियम को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समेत विपक्षी दलों के विरोध को राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित खनिज संशोधन का उद्देश्य राज्यों के अधिकार या खनिज राजस्व को छीनना नहीं, बल्कि खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, निवेश और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान को भी भ्रामक बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कानून का असर आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों पर पड़ेगा। साहू के मुताबिक, खनिज संसाधनों का लाभ खनन प्रभावित क्षेत्रों और गरीब तबके तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है।

JMM पर विकास रोकने की राजनीति का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि JMM आंदोलन और आर्थिक नाकेबंदी की धमकी देकर झारखंड में विकास की गति को रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार को MMDR अधिनियम पर भ्रम फैलाने के बजाय अवैध खनन, खनिज माफिया और राजस्व के नुकसान पर ध्यान देना चाहिए। साहू ने कहा कि केंद्र सरकार का यह संशोधन केवल झारखंड के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के खनन क्षेत्र को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। उनका दावा है कि इससे खनन क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और महत्वपूर्ण खनिजों की उपलब्धता तथा निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

राज्यों के खनिज राजस्व पर क्या बोले आदित्य साहू?

आदित्य साहू ने विपक्ष के उस आरोप को खारिज किया कि MMDR अधिनियम के कारण राज्यों का खनिज राजस्व छिन जाएगा। उन्होंने दावा किया कि रॉयल्टी, DMF, नीलामी प्रीमियम, NMET और GST में राज्यों की हिस्सेदारी बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि खनन से जुड़े भुगतानों का बड़ा हिस्सा राज्यों को मिलता रहेगा और लघु खनिजों पर राज्यों का नियंत्रण भी पहले की तरह कायम रहेगा। उनके मुताबिक, बालू, गिट्टी और साधारण मिट्टी जैसे लघु खनिजों पर राज्य की मौजूदा शक्तियों पर प्रस्तावित संशोधन का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

झारखंड सरकार पर ज्यादा उपकर लगाने का आरोप

साहू ने झारखंड सरकार पर खनिजों पर अधिक उपकर लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में लौह अयस्क पर 600 रुपये प्रति टन का फ्लैट उपकर लगाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह 22.50 रुपये प्रति टन बताया गया है। कोयले के उपकर का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि इसे डेढ़ साल से भी कम समय में 100 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये प्रति टन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, अधिक कर लगाने से खनन उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित होती है और अवैध खनन को बढ़ावा मिलने का खतरा रहता है।

खदानों की नीलामी को लेकर सरकार पर निशाना

आदित्य साहू ने झारखंड में खदानों की नीलामी और संचालन को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले छह वर्षों में झारखंड में केवल चार खदानों की नीलामी हुई और इनमें से कोई भी अभी संचालन में नहीं आ सकी। उन्होंने ओडिशा का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां 35 खदानें संचालन में आ चुकी हैं और करीब 87 हजार करोड़ रुपये का नीलामी प्रीमियम प्राप्त हुआ, जबकि झारखंड को नीलामी प्रीमियम से कोई आय नहीं हुई।

DMFT फंड के इस्तेमाल पर भी सवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने DMFT फंड के उपयोग को लेकर भी राज्य सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासी, दलित, गरीब, पिछड़े और विस्थापित परिवारों के विकास के लिए खनिज राजस्व का पारदर्शी इस्तेमाल होना चाहिए। साहू ने बालू और पत्थर खदानों की नीलामी नहीं होने से राज्य को होने वाले कथित राजस्व नुकसान का मुद्दा भी उठाया।

BJP चलाएगी जागरूकता अभियान

आदित्य साहू ने ऐलान किया कि भाजपा MMDR अधिनियम को लेकर राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देंगे और इसकी प्रतियां भी वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मंच पर कानून से जुड़े तथ्यों को जनता के सामने रखेगी और JMM के आरोपों का जवाब देगी। साहू ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर पहला अधिकार राज्य की जनता के विकास का होना चाहिए, न कि अवैध खनन करने वाले माफिया का।    
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
  • आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
    आसनसोल में एक लाख रुपये में 2 महीने के शिशु को खरीदने का आरोप, दंपति समेत 3 गिरफ्तार
  • 12 हजार कांस्टेबल भर्ती पर बड़ा संकट, कलकत्ता हाई कोर्ट ने मेरिट लिस्ट पर लगाई रोक
    12 हजार कांस्टेबल भर्ती पर बड़ा संकट, कलकत्ता हाई कोर्ट ने मेरिट लिस्ट पर लगाई रोक
WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

Table of Contents

Toggle
  • JMM पर विकास रोकने की राजनीति का आरोप
  • राज्यों के खनिज राजस्व पर क्या बोले आदित्य साहू?
  • झारखंड सरकार पर ज्यादा उपकर लगाने का आरोप
  • खदानों की नीलामी को लेकर सरकार पर निशाना
  • DMFT फंड के इस्तेमाल पर भी सवाल
  • BJP चलाएगी जागरूकता अभियान

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

📌 यह भी पढ़ें:
  • केरेडारी में योगेंद्र साव का बड़ा ऐलान, एमएमडीआर बिल के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन
  • रांची में 1.86 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची सितंबर की पेंशन, 18.66 करोड़ रुपये जारी
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे दें, SIR पर रोक की मांग-जामताड़ा से दिल्ली कूच का ऐलान

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

केरेडारी में योगेंद्र साव का बड़ा ऐलान, एमएमडीआर बिल के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन
राजनीति Politics

केरेडारी में योगेंद्र साव का बड़ा ऐलान, एमएमडीआर बिल के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन

अक्टूबर 5, 2026
रांची में 1.86 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची सितंबर की पेंशन, 18.66 करोड़ रुपये जारी
राजनीति Politics

रांची में 1.86 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची सितंबर की पेंशन, 18.66 करोड़ रुपये जारी

अक्टूबर 5, 2026
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे दें, SIR पर रोक की मांग-जामताड़ा से दिल्ली कूच का ऐलान
झारखंड Jharkhand News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे दें, SIR पर रोक की मांग-जामताड़ा से दिल्ली कूच का ऐलान

अक्टूबर 5, 2026
Next Post
Babulal Marandi lashes out over the cancellation of JPSC-JSSC exams, says the government's intentions were suspect from the very beginning.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में वज्रपात का खतरा

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में वज्रपात का खतरा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

केरेडारी में योगेंद्र साव का बड़ा ऐलान, एमएमडीआर बिल के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन

केरेडारी में योगेंद्र साव का बड़ा ऐलान, एमएमडीआर बिल के खिलाफ कांग्रेस करेगी आंदोलन

अक्टूबर 5, 2026

रांची में 1.86 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची सितंबर की पेंशन, 18.66 करोड़ रुपये जारी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे दें, SIR पर रोक की मांग-जामताड़ा से दिल्ली कूच का ऐलान

सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम में दी श्रद्धांजलि

सावधान-फर्जी नंबर प्लेट वाले अब सीधे जाएंगे जेल! 4 दिनों में 12,000+ चालान

रांची के JVM में एलुम्नी एसोसिएशन की बैठक, पुराने छात्रों को जोड़ने और समाजोपयोगी कार्यक्रमों पर जोर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra